ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सबको झंकझोर कर रख दिया। एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआत में खबर आई कि नूडल्स खाने के बाद पूरा परिवार सोया और फिर कभी नहीं उठा। हर कोई इसे फूड पोइजनिंग का मामला मान रहा था। लेकिन अब इस दर्दनाक कहानी में एक ऐसा खौफनाक मोड़ आ गया है जिसने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं। क्या वाकई जान नूडल्स खाने से गई या इसके पीछे कोई गहरा राज है? यह दिल दहला देने वाली घटना ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी के पास बने नगला श्री गोपाल गांव की है। शनिवार को यहां एक घर के पांच मेंबर्स जिसमें महेश, उनकी पत्नी, ललिता और बच्चे शामिल थे। अपने घर में मरे हुए पाए गए। पड़ोसी और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।
खबर फैली कि रात को परिवार ने नूडल्स खाए जिसके बाद सबकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। गांव का माहौल इतना गमगीन और संवेदनशील था कि पोस्टमार्टम के बाद देर रात ही आनन-फानन में पांचों का शव अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लेकिन पुलिस की तफ्तीश यहीं नहीं रुकी। जैसे ही पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, उनके हाथ मृतक महेश का मोबाइल फोन लगा और इसी मोबाइल ने इस पूरे केस का रुख बदल दिया। मरने से पहले महेश ने अपने फोन में एक वॉइस नोट यानी ऑडियो रिकॉर्डिंग छोड़ी थी। इस कथित ऑडियो में महेश ने साफ-साफ कहा कि उनके परिवार की इस हालत के जिम्मेदार उनके अपने ही कुछ रिश्तेदार हैं।
महेश ने अपनी दो बहनों और एक बहनोई पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मृतक के साले की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और महेश की बड़ी बहन सुनीता छोटी बहन सपना और बहनोई चंद्रशेखर को प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर। क्या मौत नूडल्स खाने से हुई? तो आपको बता दें कि डॉक्टरों के पोस्टमार्टम में समूह के अंदर पोइजनिंग यानी जहर के लक्षण मिले हैं। मौत की असली वजह का पूरी तरह साफ होना भी बाकी है।
जिसके लिए मिसरा को सुरक्षित रखकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक इस पूरे खौफनाक कदम के पीछे प्रॉपर्टी डिस्प्यूट और पारिवारिक कलह सामने आ रही है। यानी यह कोई आम फूड पोइजनिंग का हादसा नहीं बल्कि अपनों के ही टॉर्चर और साजिश का नतीजा लग रहा है। पुलिस अब तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि इस खौफनाक मर्डर या खुदकुशी मिस्ट्री का पूरा सच सामने आ सके। इस दुखद घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।