Cli

50- 60 नहीं इतने करोड़ की मालकिन है रामचरण की बीवी, जानिए आंकड़ा

Uncategorized

77,000 करोड़ की मालकिन है रामचरण की बीवी। दौलत में सुपरस्टार पति को छोड़ा कोसों पीछे। स्टार वाइफ उपासना की विरासत जान उड़ गए लोगों के होश। कहां से होती है बेशुमार कमाई जानने को बेताब फैंस। साउथ सुपरस्टार रामचरण इन दिनों अपनी फिल्म पेदी की जबरदस्त सक्सेस को लेकर चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

इसी बीच रामचरण से जुड़ी हर बात और हर शख्स भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन जिस शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है रामचरण की पत्नी उपासना कोनीडेला। वजह है उनकी करोड़ों की नेटवर्थ। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। फिल्मों से दूर रहने वाली उपासना किसी सुपरस्टार से कम लाइफ नहीं जीती और उनकी कमाई जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। हाल ही में पेदी की सक्सेस पर उपासना ने परिवार के साथ केक काटकर जश्न मनाया। उनकी सिंपल पर्सनालिटी और डाउन टू अर्थ अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर लोग यही कह रहे थे कि इतनी बड़ी बिजनेस फैमिली से होने के बावजूद उपासना में बिल्कुल भी दिखावा नहीं है। बता दें उपासना कोनीला का फिल्म इंडस्ट्री से कोई सीधा रिश्ता नहीं है। फिर भी उनका नाम देश की सबसे ताकतवर बिजनेस महिलाओं में गिना जाता है। वो अपोलो हेल्थ केयर ग्रुप से जुड़ी हुई हैं और कंपनी में कई अहम जिम्मेदारियां संभालती हैं।

उनकी मां शोभना कामिननी अपोलो हॉस्पिटल की बड़ी हस्ती हैं। वहीं उपासना खुद अपोलो हॉस्पिटल के सीएसआर विंग की वाइस चेयर पर्सन है। इसके अलावा वो एफएचपीएलए यानी कि फैमिली हेल्थ प्लानिंग लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उपासना करीब 77,000 करोड़ के बिजनेस साम्राज्य के उत्तराधिकारी हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें सिर्फ स्टार वाइफ नहीं बल्कि एक पावरफुल बिजनेस आइकॉन भी मानते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि वह कैमों से दूर रहना ही पसंद करती हैं। लेकिन जब भी सामने आती हैं तो उनकी सादगी और क्लास सभी का ध्यान खींच लेती है। अगर नेटवर्थ की बात करें तो रामचरण और उपासना दोनों मिलकर करीब ₹2500 करोड़ की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामचरण की नेटवर्थ लगभग ₹1370 करोड़ है। जबकि उपासना की खुद की संपत्ति करीब ₹1130 करोड़ बताई जाती है। यानी कि कमाई और पावर के मामले में उपासना अपने सुपरस्टार पति को बराबर की टक्कर देती है। उपासना का फैमिली बैकग्राउंड भी बेहद मजबूत है।

उनके पिता अनिल कामिनेनी जानेमाने बिजनेसमैन हैं और मां शोभना हेल्थ केयर इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। इतना ही नहीं उपासना अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ. प्रताप रेड्डी की नातिन लगती हैं। यानी कि बिजनेस और हेल्थ केयर की दुनिया का बड़ा नाम उनके परिवार से जुड़ा हुआ है। पढ़ाई लिखाई में भी उपासना हमेशा से आगे रही हैं। उन्होंने लंदन की रेजेंड्स यूनिवर्सिटी और हावर्ड बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है।

फिलहाल विद्य की सफलता के बीच एक बात तो साफ हो गई है कि रामचरण और उपासना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल ही नहीं है बल्कि देश के सबसे अमीर और इन्फ्लुएंशियल कपल्स में भी शामिल हैं। एक तरफ रामचरण अपनी फिल्मों से करोड़ों लोगों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उपासना अपनी मेहनत, सादगी और बिजनेस माइंड से लोगों को इंस्पायर कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *