Cli

पवन सिंह ने अक्षर सिंह से मांगी माफी, मंच से बोले – ‘अक्षरा मेरा बाबू’

Uncategorized

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर जिले में एक स्टेज शो के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी। कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में पवन सिंह के बयान ने लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने अक्षरा सिंह को अपना बाबू और बेटा बताया। साथ ही उनके माता-पिता के लिए भी सम्मान जताया।

पवन सिंह की बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग उत्साहित नजर आए। उन्होंने आगे साथ काम करने की भी इच्छा जताई है। उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। मंच से पवन सिंह ने कहा अक्षरा सिंह मेरा बाबू है। मेरा बेटा है। उनके पिताजी मेरे भैया है और माताजी भाभी है। अक्षरा सिंह मेरा बाबू है। मेरा बेटा है। उनके पिताजी हमारे भैया हैं। उनकी माता जी हमारी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना? एक बार चारों तरफ से ताली ताली हो जाए।

पवन सिंह के इस बयान को उनके और अक्षरा सिंह के पुराने विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है। माफी मांगने के बाद पवन सिंह ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे अक्षरा सिंह और उन्हें फिर से साथ काम करते देखना चाहते हैं। इस सवाल के बाद दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल यह देखना होगा कि भविष्य में दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आते हैं या नहीं। मुंगेर के कल्याणपुर स्थित सिद्ध पीठ श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में शारदीय नवरात्रि के दौरान भव्य आयोजन किया गया। यूथ क्लब कल्याणपुर की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *