[संगीत] क्या बॉलीवुड और टीवी की एक पॉपुलर हसीना सच में किन्नर है? क्या सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, वह वाकई सच हैं? और आखिर क्यों एक शख्स ने इस ग्लैमरस हसीना की पहचान पर सवाल खड़े कर दिए हैं? यह वो हसीना है जो अपने अतरंगी फैशन के लिए जानी जाती है। जो कभी अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती है तो कभी अपने बेबाक अंदाज की वजह से इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। लेकिन इस बार मामला सिर्फ उनके कपड़ों या
फिर फैशन तक लिमिटेड नहीं रहा। इस बार टोलर्स ने उनकी सेक्सुअलिटी और उनकी पहचान पर ही सवाल उठा दिए हैं। एक शख्स ने दावा किया है कि यह पॉपुलर हसीना लड़की नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर यानी कि किन्नर है। अब सोचिए जब किसी सेलिब्रिटी को उसके कपड़ों के लिए ट्रोल किया जाए तो शायद वो इसे इग्नोर कर दे। लेकिन जब लोग उसकी पूरी [संगीत] पहचान पर ही सवाल उठाने लगे तो क्या होगा? ऐसे ही सवालों का सामना कर चुकी हैं बॉलीवुड और टीवी की इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद। जी हां, उर्फी जिन्हें आज शायद ही किसी पहचान की जरूरत है।
उनका नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में आता है उनका अतरंगी फैशन। उनके अनोखे आउटफिट और हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने वाला बेबाक अंदाज। उर्फी ने अपने करियर में जितनी सुर्खियां अपने फैशन से बटोरी है, शायद ही किसी और ने बटोरी हो। कभी प्लास्टिक से बनी ड्रेस, कभी फूलों से बना आउटफिट, कभी सेफ्टी पिन तो कभी ऐसी चीजों से कपड़े तैयार करना जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। यही वजह है कि उर्फी का हर नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। लेकिन जहां उनके लाखों चाहने वाले हैं, वहीं ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। उर्फी को [संगीत] अक्सर उनके रिवलिंग कपड़ों और बोल्ड अंदाज के लिए निशाना बनाया जाता है। कई बार लोग उन्हें सलाह देते हैं कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। तो कई बार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी तरह-तरह की बातें की जाती हैं। लेकिन अब उर्फी ने एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है।
दरअसल उर्फी हाल ही में इट्स द अर्शी टॉक शो में पहुंची थी। यहां उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और अपने खिलाफ होने वाली अजीबोगरीब बातों पर खुलकर चर्चा की। उर्फी ने बताया कि एक बार एक शख्स ने उन्हें लेकर बेहद अजीब दावा कर दिया था। उसने कहा था कि उर्फी जावेद किन्नर हैं। इतना ही नहीं उस शख्स ने तो यह तक दावा कर दिया कि उर्फी ट्रांसजेंडर हैं। अब जाहिर सी बात है कि किसी की पहचान को लेकर इस तरह की बातें करना काफी सीरियस हो सकता है। लेकिन उर्फी ने [संगीत] इस पूरे मामले पर जिस अंदाज में जवाब दिया वो भी बिल्कुल उनके स्टाइल जैसा ही था। उर्फी ने कहा कि आखिर वह उन लोगों की बातें क्यों सुने जिन्हें वह जानती तक नहीं है। जो लोग इंटरनेट पर बैठकर उन्हें लेकर कुछ भी बोल देते हैं उनकी बातों को दिल पर लेने का आखिर क्या मतलब है? उर्फी का कहना था कि सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे हैं जो किसी भी सेलिब्रिटी के बारे में बिना सोचे समझे कुछ भी लिख देते हैं। अब उर्फी का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वैसे उर्फी जावेद के लिए ट्रोलिंग कोई नई बात नहीं है।
जब से वह सुर्खियों में आई हैं तब से ही लगातार किसी ना किसी वजह से निशाना बनती रही हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उर्फी ने कभी भी ट्रोलिंग को अपनी लाइफ पर हावी नहीं होने दिया। [संगीत] उर्फी को यूं दो तरह-तरह से ट्रोल किया जाता है, लेकिन अब उनकी सेक्सुअलिटी और पहचान तक को लेकर सवाल खड़े कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि आज उर्फी जावेद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उन चर्चित हस्तियों में शामिल है जिनका एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा देता है। लोग उन्हें पसंद करें या ना करें उनके फैशन से सहमत हो या नहीं। लेकिन एक बात तो माननी पड़ेगी कि उर्फी को नजरअंदाज करना आसान नहीं है और शायद यही वजह है कि ट्रोलिंग के बावजूद वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस पूरे मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया की उस कड़वी सच्चाई को सामने ला दिया है जहां लोग किसी की तस्वीर देखकर उसके बारे में फैसला सुना देते हैं। तो दोस्तों उर्फी का यह जवाब आपको कैसा लगा? क्या सोशल मीडिया पर किसी की पहचान और पर्सनल लाइफ को लेकर इस तरह के सवाल उठाना सही है या फिर ट्रोल्स को भी अपनी एक सीमा समझनी चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताइएगा और बॉलीवुड और टीवी वर्ल्ड की ऐसी ही चटपटी दिलचस्प और बड़ी खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करिएगा। [संगीत]