भारत की संस्कृति हो या भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इसकी कदर भारत के लोगो को जितनी नहीं शायद उससे कही ज्यादा विदेश में है। इसके बहुत सारे सबूत भी मिल चुके।अभी पुतिन ने राजकुमार का गाना सुनके कहा था की रूस में भारतीय फिल्म और संस्कृति को बहुत पसंद किया जाता है।
अब मलेशिया के प्रधानमंत्री ने भी बॉलीवुड का गाना गा कर अपना प्रेम जाहिर किया है। जी हा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बॉलीवुड का तड़का लगाया। उन्होंने 1965 की फ़िल्म तीन देवियां का किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाया। सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
ब्रिक्स समिट के लिए भारत आए अनवर को दिल्ली के होटल में एस डी बर्मन का लिखा और मजरूह सुल्तानपुरी का लिखा यह क्लासिक हिंदी गाना गाते देखा गया। इस म्यूज़िकल पल ने मलेशिया के प्रधानमंत्री की हिंदी सिनेमा और उसके म्यूज़िक के लिए लंबे समय से चली आ रही तारीफ की एक झलक दिखाई।
हालांकि ये पहली बार नहीं। इससे पहले भी मलेशिया के प्रधानमंत्री हिंदी गाना के लिए अपना लगाव जाहिर कर चुके है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के दौरान बॉलीवुड के लिए अपना प्यार दिखा चुके हैं। के मलेशिया दौरे के दौरान अनवर ने दौरे का एक ऑफिशियल वीडियो मोंटाज शेयर किया था, जो ‘कभी खुशी कभी गम’ के पॉपुलर गाने ‘बोले चूड़ियां’ पर सेट था।