सैफ अली खान और सलमान खान के बाद रेस फ्रेंचाइज को अपना नया लीडिंग फेस मिलता [संगीत] दिख रहा है। खबर है कि आमिर खान को रेस फोर के लिए अप्रोच किया गया है। सिर्फ वही नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा [संगीत] और टाइगर श्रॉफ भी इस प्रोजेक्ट में कास्ट किए जा सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने आमिर, सिद्धार्थ [संगीत] और टाइगर को रेस फोर के लिए कांटेक्ट किया है।
आमिर को फिल्म की कहानी पसंद आई है। वो राइटर्स के [संगीत] साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट डेवलप कर रहे हैं। उनका मानना है कि वो रेस जैसी फ्रेंचाइज़ को नए ढंग से रिबूूट कर सकते हैं। दूसरी तरफ सिद्धार्थ और टाइगर ने भी इस मूवी में इंटरेस्ट दिखाया है। लेकिन अभी यह चर्चा अपने शुरुआती दौर में है। इसलिए तीनों में से किसी ने भी अपना [संगीत] कंफर्मेशन नहीं दिया है। सूत्र के मुताबिक रेस 4 को एक ऐसे एक्शन थ्रिलर के रूप में डेवलप किया जाएगा जो भारत में पहले कभी नहीं बना। इसे विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट करेंगे। वह इससे
पहले धूम 3 और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी मूवीज बना चुके हैं। इस बार फिल्म की कहानी और टेंपलेट में बिल्कुल नयापन होगा। मगर मेकर्स रेस फ्रेंचाइज़ का थ्रिल और ट्विस्ट बरकरार रखेंगे। प्रोड्यूसर रमेश तोरानी ने मूवी का प्रीप्रोडक्शन शुरू करवा दिया है। एक बार एक्टर्स अपनी हामी भर दें तो वो ऑफिशियली इस प्रोजेक्ट को अनाउंस कर देंगे। रेस को ओरिजिनली सैफ अली खान के साथ बनाया गया था।
पहले पार्ट में उनके अलावा अक्षय खन्ना, बिपाशा बसू और अनिल कपूर और कैटरीना कैफ जैसे एक्टर्स थे। फिल्म ना केवल हिट हुई बल्कि कल्ट स्टेटस भी हासिल [संगीत] कर लिया। लगे हाथ मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाया जिसमें सैफ के साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस [संगीत] ने काम किया था। इन दोनों पार्ट्स को अब्बास मुस्तान ने डायरेक्ट किया था।
रेस 3 बनाने का जिम्मा रेमो डिसूजा को दिया गया। सैफ को बाहर करके कहानी में सलमान खान की एंट्री हुई। उनके अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलन, साकिब सलीम और डेजी शाह भी प्रोजेक्ट का [संगीत] हिस्सा बने। मगर इस फिल्म को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। ना केवल अपनी कहानी बल्कि डायलॉग्स की वजह से भी। अब मेकर्स रेस का चौथा पार्ट लाने की तैयारी में हैं और वो भी नई स्टार कास्ट के साथ। ऐसे में उन्हें मेकर्स से कैसा रिस्पांस मिलता है, यह ऑफिशियल अनाउंसमेंट [संगीत] के बाद ही पता चलेगा। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन [संगीत] में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का।