एक्टर दिलीप कुमार की एक्टिंग का कोई भी मुकाबला नही था, उनके चहरे की खूबसूरती के आज के कोई भी एक्टर नही टिक पाते।दिलीप कुमार का करियर बहुत अच्छा रहा, सायरा बानो के साथ उनकी जोड़ी भी बेहद मशहूर रही।
लेकिन कहते है ना इंसान का स्वभाव गलती करना है और वो गलती से सीखता है। सब कुछ ठीक होने के बाद दिलीप कुमार ने अपने जीवन में एक ऐसा फैसला लिया जिससे उन्हें बहुत पछतावा हुआ।
दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी को बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिना जाता है। लेकिन शादी के करीब 16 साल बाद उनके रिश्ते में ऐसा मोड़ आया, जिसने सायरा को गहरा सदमा दिया।1966 में दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी की थी। 1981-82 के दौरान उन्होंने हैदराबाद की अस्मा रहमान से दूसरी शादी कर ली।
इस रिश्ते की जानकारी सायरा को पहले से नहीं थी और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उन्हें इसकी खबर अखबार के जरिए मिली।दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा The Substance and the Shadow में इस फैसले को अपनी जिंदगी की “गंभीर गलती” बताया और स्वीकार किया कि उनके इस कदम से सायरा का अटूट विश्वास टूट गया था।
दूसरी शादी ज्यादा समय नहीं चली और 1983 में अस्मा से उनका तलाक हो गया।इसके बाद दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपने रिश्ते को फिर संभाला। सायरा ने उन्हें माफ किया और दोनों जीवनभर साथ रहे। 2021 में दिलीप कुमार के निधन तक सायरा उनकी पत्नी रहीं।