Cli

एक्ट्रेस अपरा महेता के आरोप पर एक्टर पति ने दिया चौंकाने वाला बयान, मचा बवाल!

Uncategorized

बीवी के झूठे आरोपों से तंग मशहूर एक्टर तलाक देने से किया इंकार छीन लिया घर एक्टर ने पत्नी को बताया दिमागी मरीज दर-दर की ठोकरें खाने को हुआ मजबूर बदसूरत महिला वाले बयान पर जमकर भड़के रिश्ते की सच्चाई रख दी सबके सामने।

तस्वीरों से आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम बात कर रहे हैं तुलसी के साथ टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अपरा मेहता और एक्टर दर्शन जरीवाला की जो खुद किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

टीवी और फिल्मों का जाना माना नाम है। ये दोनों दिग्गज कलाकार एक बार फिर सुर्खियों में है। एक तरफ अपरा ने दर्शन जरीवाला पर कई आरोप लगाए। वहीं अब एक्टर ने सभी आरोप पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दे दिया है।

बता दें दोनों अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला पिछले 23 साल से अलग रह रहे हैं। मगर एक दूसरे को उन्होंने आज तक तलाक नहीं दिया है। इसी बीच अपरा मेहता ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपने पति से इसलिए अलग हुई थी क्योंकि दर्शन ने उनसे कहा था कि उनके अंदर अब अपरा के लिए प्यार नहीं बचा है और वो दुनिया की सबसे बदसूरत महिला हैं। इसके बाद दर्शन घर छोड़कर चले गए थे। अब इन सभी दावों पर दर्शन ज़रीवाला ने खुलकर जवाब दिया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने पत्नी की बताई कहानी को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि कई बार समय के साथ इंसान की यादें बदल जाती हैं और पुरानी घटनाएं उसी तरह याद नहीं रहती जैसी असल में हुई थी। दर्शन ने बेहद संभलकर कहा कि इसे झूठी याददाश्त का मामला कहा जा सकता है जो कि एक घटना होती है। इतना ही नहीं बदसूरत कहने वाले दावे पर भी दर्शन ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह किसी सिंपल दिखने वाली महिला से भी ऐसी बात नहीं कहेंगे। उनका मानना है कि किसी इंसान के चेहरे या बाहरी खूबसूरती पर कमेंट करने की बजाय उसके बिहेवियर और पर्सनालिटी की बात करना ज्यादा जरूरी है।

एक्टर ने यह भी कहा कि अपरा खुद को पीड़ित दिखाना चाहती हैं। दर्शन ने एक और सवाल उठाया कि अगर दोनों को अलग हुए 23 साल हो चुके हैं तो इतने साल बाद इन पुरानी बातों को पब्लिक करने की जरूरत क्यों पड़ी? तलाक को लेकर दर्शन ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी तक दे दी थी।

लेकिन अपरा की सहमति ना मिलने की वजह से मामला आगे नहीं बढ़ पाया। कोर्ट में आखिरी वक्त पर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया था। घर छोड़ने वाला किस्सा शेयर करते हुए दर्शन जरीवाला ने बताया कि जब वो घर से निकले तो सांता क्रूज़ वेस्ट का घर अपरा और उनकी बेटी के लिए छोड़ दिया था।

उस वक्त उनके पास खुद रहने के लिए घर तक नहीं था और किराया देने के लिए पैसे भी नहीं थे। कुछ समय दोस्तों के घर पर रहने के बाद उन्होंने छोटा सा घर किराए पर लिया था। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी जिंदगी दोबारा पटरी पर आई। वहीं अब 23 साल पुराने इस रिश्ते को लेकर पति-पत्नी के अलग-अलग दावों ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *