प्रियंका के गाल पर पड़ा जोरदार चांटा। जोर-जोर से हंसने की एक्ट्रेस को मिली सजा। ग्लोबल स्टार पर किसने उठाया हाथ? निक की बीवी के थप्पड़ कांड के हो रहे खूब चर्चे।
जी हां, इस वक्त बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक शॉकिंग खबर तेजी से वायरल हो रही है। खबरें हैं कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को किसी ने जोरदार थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद ना सिर्फ एक्ट्रेस के होश उड़ गए बल्कि देसी गर्ल कुछ देर तक सन भी रह गई थी। सबसे पहले आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ यह थप्पड़ कांड का हादसा आज का नहीं बल्कि सालों पुराना है।
जी हां, सालों पहले अमेरिका की बहू बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ बचपन से जुड़े फनी वाक्य को शेयर किया था। दरअसल, देसी गर्ल ने बचपन से जुड़ा एक फनी किस्सा साल 2017 में कपिल शर्मा के शो में शेयर किया। जहां पर प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि बचपन के दिनों में उन्हें एक बंदर ने जोरदार थप्पड़ मार दिया था। वेल इस पूरे मजेदार किस्से को शेयर करते हुए प्रियंका ने आगे यह भी बताया मैं लखनऊ में तीसरी क्लास में थी और हमारे स्कूल के पास एक पेड़ था जहां बहुत सारे बंदर आया करते थे। तो एक बंदरिया ऊपर खड़े होकर पता नहीं अपने आप को साफ कर रही थी। तो मुझे यह बहुत फनी लगा।
यही नहीं आगे भी इस पर इंसिडेंट को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने यह भी बताया मैं जोर-जोर से हंसते हुए यह कह रही थी हाहा देखो कैसे अपने आप को साफ कर रही है। वो नीचे आई उसने मुझे देखा और मुझे थप्पड़ मारा और फिर ऊपर चली गई। मुझे एक बंदरिया से थप्पड़ पड़ा। वेल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा यह मजेदार वाक्य सुनकर ऑडियंस के साथ-साथ कपिल शर्मा भी खूब जोर-जोर से हंसे। बहरहाल सालों पुराना यही किस्सा एक बार फिर से एक्ट्रेस की बर्थडे ईव पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 44 बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। यही नहीं बर्थडे से पहले देसी गर्ल ने खुद फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दरअसल पीसी को 2026 क्रिटिक चॉइस सुपर अवार्ड्स में फिल्म द ब्लफ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन एन एक्शन मूवी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल, Instagram पर स्टोरी सेशन में फैंस को दी है। बहरहाल देखना होगा कि अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपना 44 बर्थडे किस तरह और किस अंदाज में सेलिब्रेट करती हैं और निक जोस अपनी लेडी लव के बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस को क्या-क्या सरप्राइज़ देते हैं। वेल, फैंस जन्मदिन से पहले ही प्रियंका पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को देखने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।