सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स अब बड़ी मुश्किल में फंस चुका है। हम सबके भाईजान और सुपरस्टार सलमान खान को धमकी देने वाले पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल प्रयागराज प्रशासन ने ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए हैं। जिसका नाम सलमान खान और उनके पिता को कथित तौर पर धमकी देने से जुड़ा था। रिपोर्ट की मानें तो उस शख्स को अब जिला बदर यानी कि बीसी करार कर दिया गया है और उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
दरअसल इस शख्स की पहचान शेरा के तौर पर बताई गई है। रिपोर्ट की मानें तो उसके खिलाफ करीबा 45 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं उसने खुद को दिव्यांग माफिया राजनेता अतीक अहमद की गैंग का हिस्सा भी बताया है। हालांकि इस तरह के दावे को अलग से कोई वेरीिफाइड फैक्ट नहीं माना जा सकता। अब प्रशासन की कारवाई के बाद मामला एक बार फिर से स्पॉटलाइट में आ गया।
रिपोर्ट की मानें तो शेरा को प्रयागराज से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। यह कदम कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा अटेंशन सलमान खान से जुड़े कथित थ्रेट यानी कि धमकी को लेकर हो रही हैं। सलमान खान इससे पहले भी अलग-अलग धमकियों और सिक्योरिटी के चलते खबरों में रहते हैं। लेकिन इस बार मामला जो सामने आया है वह एक्शन का है। वह दिखाता है कि अथॉरिटीज ने ऐसे मामले को लेकर कितना गंभीर कदम उठाया है। शेरा के बारे में रिपोर्ट में यह बताया गया कि उसका लाइफस्टाइल काफी खराब था।
वह खुद को फिल्मी अंदाज में पेश करता था और इसी वजह से वह स्थानीय स्तर पर हमेशा गॉसिप में बना रहता था। लेकिन उसके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या अब उसकी कहानी को एक अलग ही एंगल दे रही है। वहीं अतीक अहमद का नाम सामने आने के बाद यह मामला और ज्यादा हाईलाइटेड हो गया और काफी सारे सवाल उठ रहे हैं। अब यहां पर एक बात समझना जरूरी है कि किसी व्यक्ति का खुद को किसी गैंग से जुड़ा बताना यह अपने आप में उसके दावे हैं। इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल प्रशासन की कारवाई के बाद शेरा को प्रयागराज से बाहर कर दिया गया है
और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कारवाई की जा रही है। यानी कि यह कहानी सिर्फ सलमान खान की धमकी तक सीमित नहीं है। एक तरफ अब बॉलीवुड का बड़ा नाम भाईजान तो दूसरी तरफ 45 मामलों वाला आरोपी और बीच में प्रयागराज का क्राइम एंगल इन सब ने मिलाकर इस पूरे मामले को काफी ज्यादा बड़ा बना दिया है। अब देखना यह है कि इस पूरे मामले में आगे क्या ऑफिशियली अपडेट आती हैं। भाईजान यानी कि सलमान खान को धमकी देने का मामला इस पर दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अब इस पर एक्शन लिया है। ऐसे में अब यह प्रयागराज के अंदर नहीं आ सकता। इसे बीसी करार कर दिया गया है। यानी कि प्रयागराज जिले में इसकी एंट्री जैसे ही होती है, पुलिस इसे तुरंत ही हिरासत में ले लेगी। ओम