Cli

कंगना राणावत ने तापसी पन्नू को लेकर ये क्या कह दिया?

Uncategorized

बॉलीवुड में जब भी कंगना रनौत और तापसी पन्नू का नाम एक साथ आता है तो ऐसे में कंट्रोवर्सी शब्द अपने आप जुबान पर आ जाता है। अब एक बार फिर दोनों के बीच बयानबाजी ने सोशल मीडिया पर मचवा दी है हलचल। अब मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि इस बार कंगना रनौत ने तापसी पन्नू के पेरेंट्स को ही इस कंट्रोवर्सी में खींच लिया और इसके साथ ही उनकी परवरिश तक सवाल उठा दिए। दरअसल तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म गांधारी के प्रमोशन में बिजी हैं।

इसी दौरान एक इवेंट में उनसे कंगना रनौत के साथ उनके पुराने विवाद को लेकर सवाल पूछा गया। ताप्सी से पूछा गया कि क्या आप दोनों के बीच सब ठीक हो चुका है? इस पर ताप्सी ने कहा कि वह कंगना से पहले भी नहीं मिली थी। जब यह विवाद शुरू हुआ था और आज भी उनसे नहीं मिली है। ताप्सी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह किसी शख्स के बारे में उनकी राय, अपनी अपब्रिंगिंग बातचीत के तरीके और कुछ चीजों को देखने के नजरिए को दिखाती है। यानी ताप्सी ने बिना सीधे तौर पर कंगना का नाम लेकर भी अपने पुराने विवाद और अपनी सोच को लेकर काफी बात साफ तौर पर सामने रख दी। लेकिन ताप्सी का यह बयान कंगना तक पहुंचा तो उनका पारा हाई हो गया।

कंगना ने सोशल मीडिया पर ताप्सी को जवाब देते हुए बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ताप्सी ने उनकी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाया। इसके बाद कंगना ने वह बात कह दी जिसने इस पूरे विवाद को और भी ज्यादा कंट्रोवर्शियल बना दिया। कंगना ने तापसी को सस्ती कॉपी कहते हुए उनके पेरेंट्स को भी सवालों के घेरों में ला दिया। कंगना ने कहा कि वह आमतौर पर किसी विवाद में पेरेंट्स को नहीं लाती लेकिन इस बार उन्होंने तापसी के माता-पिता से ही सवाल कर दिया कि उन्होंने उनके माता-पिता की तरह कोई ओरिजिनल इंसान क्यों नहीं पैदा किया? और सस्ती कॉपी ही क्यों पैदा की? कंगना [संगीत] का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोग कंगना के इस जवाब को बेहद अग्रेसिव बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे ताप्सी के बयान का उनका जवाब मान रहे हैं।

लेकिन सवाल यह है कि आखिर कंगना और ताप्सी के बीच [संगीत] यह पुरानी दुश्मनी कहां से शुरू हुई? इसकी शुरुआत करीब 2018 में शुरू हुई। उस टाइम पर तापसी से कंगना को लेकर एक सवाल पूछा गया था। उनसे सवाल पूछा गया कि कंगना को किस चीज की जरूरत है? जवाब में तापसी ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें फिल्टर की जरूरत है। इसके बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ताप्सी को सस्ती कॉपी कह दिया था और इसके साथ ही उनके बयान को लेकर भी काफी कुछ कहा और इसके बीच ही दोनों के बीच पब्लिक वॉर ऑफ वर्ड्स ने तूल पकड़ लिया।

बाद में यह कंट्रोवर्सी सिर्फ पर्सनल कमेंट तक सीमित नहीं रही। नेपोटिज्म और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर भी दोनों के बीच बयानबाजी देखने को मिली। कंगना ने एक टाइम पर तापसी और स्वरा भास्कर को बी ग्रेट एक्ट्रेसिस्ट तक कह दिया था। के बाद तापसी की तरफ से कंगना को लेकर कई बार जवाब सामने आए। लेकिन इतने सालों के बीच भी दोनों की जो दुश्मनी है वो जस की तरह से और अब जिस तरीके से कंगना ने बकायदा पोस्ट कर तापसी को लेकर यह बयान दिया है उसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग कंगना को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग कंगना को काफी ज्यादा अग्रेसिव मान रहे हैं और उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अगर आपने फिल्मी बीट को अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया तो कर लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *