Cli

टूटते-टूटते बचीं शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की शादी, जुदाई का सताया था डर?

Uncategorized

टूटने की कगार पर थी राज और शिल्पा की शादी। बीवी से जुदा होने का सताने लगा था डर। डर की वजह से मिस्टर कुंद्रा पर हावी थे सुसाइड के ख्याल। तो एक ही झटके में राज का घट गया था 18 किलो वजन। सेपरेशन की अफवाहों के बीच बुरी तरह बिगड़ गई थी हालत। जी हां, बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी अपनी ब्यूटी के साथ-साथ परफेक्ट फिगर से भी हर किसी का ध्यान [संगीत] अपनी तरफ खींचती रहती हैं।

तो राज कुंद्रा के साथ भी एक्ट्रेस की जोड़ी को चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले शिल्पा और राज की शादी सालों पहले टूटने की कगार पर पहुंच गई थी। साथ ही राज को अपनी बीवी से अलग होने का गम भी सताने लगा था। यही नहीं हालात इतने बिगड़ गए थे कि करोड़पति बिजनेसमैन को सुसाइड [संगीत] के ख्याल भी आने लगे थे। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद राज कुंद्रा ने किया है। दरअसल राज कुंद्रा ने साल 2021 के चर्चित एडल्ट कंटेंट मामले में

हुई गिरफ्तारी और ऑर्थर रोड जेल में बिताए मुश्किल दिनों को याद करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। हालिया इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने अपने स्ट्रगल के दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि मुंबई की ऑर्थोर रोड जेल में बिताए गए 63 दिनों के दौरान बिजनेसमैन ने कई मुश्किलों का सामना किया था। और यही वो वक्त था जब राजू और शिल्पा की तलाक की खबरें भी तेजी से वायरल हुई थी। राज ने बताया कि जेल में हिरासत के दौरान जब शिल्पा शेट्टी के साथ तलाक की झूठी खबरें वायरल हुई तो वह इमोशनली और मेंटली पूरी तरह से टूट कर बिखर गए थे। साथ ही उस चैलेंजिंग फेस के बारे में राज ने बात करते हुए यह भी

बताया कि उस वक्त उन पर आत्महत्या के थॉट्स भी हावी होने लगे थे। हालांकि उस वक्त जहां हर तरफ शिल्पा और राज की टूटती शादी की खबरें लोगों का ध्यान खींच रही थी। उसी वक्त एक्ट्रेस ने जेल में बंद अपने पति को फोन पर कुछ भी खराब ना होने का विश्वास दिलाया था और शिल्पा की इसी बात से राज को अलग तरह का मोटिवेशन भी मिला था। राज ने भी आगे शेयर किया कि जिस बैरक में लगभग 50 कैदियों के रहने की क्षमता थी वहां सैकड़ों लोगों को एक साथ ठूस कर रखा जाता था। जेल में रहने के दौरान वह पूरी तरह पानी और केवल parleg बिस्किट के सहारे ही दिन काट रहे थे। जिसके चलते उनका एक दो नहीं बल्कि 17 से 18 किलो वजन भी घट गया था।

फिजिकली कठिनाइयों के बीच मीडिया में उठ रही एक अफवाह ने उनको मेंटली रूप से बहुत डिस्टर्ब किया था और काफी हर्ट भी किया। जेल में मिली खबर से राज को पता चला कि शिल्पा शेट्टी उनसे डिवोर्स की प्लानिंग कर रही हैं और अलग होने वाली हैं। राज ने उस दौर को याद करते कहा कि उनके लिए जीवन में परिवार और पत्नी से बढ़कर कुछ भी नहीं था। यह खबर सुनते ही वह रात सो नहीं पाए और उनके मन में जिंदगी खत्म करने का ख्याल भी आने लगा। बहरहाल अब राज कुंद्रा के यही खुलासे तेजी से वायरल हो रहे हैं और खूब लोगों का एक बार फिर से ध्यान खींच रहे हैं। लेकिन कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि राज और शिल्पा जिस तरह एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं, जिस तरह एक दूसरे से प्यार करते हैं। वाकई में ऐसा प्यार हर किसी को नसीब नहीं होता और यही प्यार ही पावर कपल की सबसे बड़ी ताकत है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *