Cli

तारक मेहता शो के लिए लड़की ने की ऐसी हरकत की पुलिस तक पहुंच गई बात, जानकर रूह कांप जाएगी।

Uncategorized

तारक मेहता शो के लिए छोड़ा घर परिवार। की दीवानगी ने की हदें पार। 900 कि.मी. का सफर तय कर किया ऐसा काम दंग रह गई मुंबई पुलिस। एक्टर बनने की इच्छा पड़ी भारी। किस्सा सुन दंग रह गए सोशल मीडिया पर लोग।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है जिसका हर किरदार घर-घर में मशहूर है। जेठालाल की कॉमेडी हो, बापू जी की डांट, बबीता जी का ग्लैमर या फिर टप्पू सेना की मस्ती। इस शो ने हर उम्र के लोगों के दिलों में अपनी अलग-अलग जगह बनाई है। लेकिन इसी शो को लेकर एक 16 साल की लड़की की दीवानगी ने ऐसी हदें पार कर दी कि उसकी बातें सुनकर हर कोई हैरान है। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक 16 साल का लड़का 6 अगस्त को अपने परिवार को बिना बताए घर से निकल गया था। खास बात यह है कि उसने घर वालों से स्कूल जाने की बात कही। लेकिन स्कूल पहुंचने की बजाय वह रेलवे स्टेशन चला गया। वहां से उसने नागपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी और फिर नागपुर से मुंबई की ट्रेन में सवार हो गया।

एक्टर बनने का सपना लिए यह लड़का अपने घर से निकल पड़ा और करीब 900 कि.मी. का सफर तय करके सीधे मुंबई पहुंच गया। उसके दिमाग में सिर्फ एक ही सपना था एक्टर बनना और अपने पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करना।

जी हां, तारक मेहता शो में काम करने के लिए उसने घर परिवार छोड़ दिया। कहा जा रहा है मुंबई पहुंचने के बाद वह गोरेगांव से फिल्म सिटी की तरफ पैदल ही निकल पड़ा। उसे उम्मीद थी कि शायद वहां जाकर उसे शो में काम करने का मौका मिल जाएगा। लेकिन इसी दौरान पुलिस की नजर उस पर पड़ गई।

फिल्म सिटी के पास एक नाबालिक लड़की को अकेला घूमता देख पुलिस की मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और उसे पुलिस स्टेशन लेकर आ गई। पुलिस की पूछताछ में लड़के ने जो बताया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

उसने बताया कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहता है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने का सपना देखता है। इसी सपने को पूरा करने के लिए उसने घर छोड़कर मुंबई आने का फैसला कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया। परिवार ने बताया कि लड़का 6 अगस्त से लापता था और उन्हें उसकी कोई खबर नहीं मिल रही थी।

फिलहाल पुलिस ने नाबालिक को सुरक्षित अपने पास रखा और उसके परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता उसे वापस घर ले जाने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं। यह किस्सा हर किसी को हैरान कर रहा है।

महज 16 साल की उम्र में एक बच्चा अकेले करीब 900 कि.मी. दूर मुंबई पहुंच गया और वह भी सिर्फ अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए तारक मेहता शो में काम करने के लिए। वहीं बात करें तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी शो की तो इस शो ने हाल ही में अपने 18 साल पूरे कर लिए हैं।

पूरी टीम ने इस खास मौके को सेलिब्रेट भी किया था। जेठालाल से लेकर बबीता जी, बापूजी और पोपट लाल तक शो के किरदार आज भी लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है। शायद यही वजह है कि 18 साल बाद भी इस शो को लेकर फैंस की दीवानगी कम नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *