रणबीर कपूर स्टारर रामायण के ट्रेलर ने इतिहास रच दिया है। यह देश का ऐसा पहला मूवी ट्रेलर है जिसने 1 बिलियन यानी 100 करोड़ डिजिटल व्यूज हासिल किए हैं। इसमें से करीब 60 करोड़ व्यूज Instagram पर सिर्फ हिंदी वर्जन से ही आ गए हैं। रामायण पार्ट वन का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह सवा5 बजे रिलीज़ किया गया था। शुरुआती 6 घंटों में इसे 50 लाख बार देखा गया। 10 मिलियन यानी 1 करोड़ तक पहुंचने में ट्रेलर को केवल 9 घंटे लगे। 24 घंटों में ट्रेलर को YouTube पर 45 मिलियन यानी 4.5 करोड़ व्यूज मिल गए थे। इनमें से 36.4 मिलियन हिंदी वर्जन से आए। बाकी कन्नडा समेत अन्य भाषाओं से क्योंकि मूवी में कन्नडा सुपरस्टार यश काम कर रहे हैं। इसीलिए उस वर्जन की शुरुआत से ही काफी डिमांड रही है।
पहले दिन रामायण के ट्रेलर को 36.4 मिलियन व्यूज मिले। यह बहुत बड़ा आंकड़ा नहीं है। वो इसलिए क्योंकि 24 घंटों में सबसे ज्यादा व्यूज लेने के मामले में इससे ऊपर 20 अन्य भारतीय फिल्में हैं। लेकिन मूवी ने दूसरे दिन गजब बेस पकड़ी क्योंकि इसे वर्ल्ड ऑफ रामायण, Sony पिक्चर्स टी सीरीज और धर्मा प्रोडक्शनंस जैसे चैनल्स से शेयर किया गया था। इसीलिए व्यूज की बारिश हो गई। साथ ही इसे Instagram और Facebook पर भी खूब देखा गया। इस कारण 48 घंटों में फिल्म ने 350 मिलियन यानी 35 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए। रामायण के ट्रेलर ने 4 दिनों में 800 मिलियन यानी 80 करोड़ व्यूज पा लिए थे। तब उम्मीद जताई गई कि यह ट्रेलर जल्द ही 1 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा भी छू लेगा।
कुछ समय बाद ऐसा हो भी गया। खास बात यह है कि रामायण को यह जादुई आंकड़ा छूने में केवल 6 दिन का समय लगा। इसमें ज्यादा योगदान Instagram का है। जहां फिल्म ने अकेले वर्ल्ड ऑफ रामायण पेज पर ही 76 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। इसमें भी 60 करोड़ व्यूज हिंदी ट्रेलर से ही आए हैं। बाकी अन्य भाषाओं से।
भारत में आज तक कोई भी फिल्म 100 करोड़ डिजिटल व्यूज के आसपास भी नहीं फटक पाई है। लेकिन रामायण चैप्टर वन ने केवल छ दिनों में यह कर दिखाया। वैसे कल ही मेकर्स ने इसका इंग्लिश ट्रेलर भी रिलीज किया है जिसे 10 मिलियन व्यूज यानी 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। खबर में फिलहाल इतना ही। इसे लिखा है हमारे साथी सुधांजल ने। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा।