Cli

काम के लिए तरसी मशहूर एक्ट्रेस, इंडस्ट्री के खिलाफ कह दी चौंकाने वाली बात, मचा बवाल!

Uncategorized

70 की उम्र में काम मांग रही दिग्गज एक्ट्रेस। सीनियर एक्ट्रेस को फिल्मों की तलाश। खूब घुमाए डायरेक्टर प्रोड्यूसर को फोन। एक्ट्रेस ने बयां किया नजरअंदाज होने का दर्द। जवाब देना भी जरूरी नहीं समझते लोग।

बयान सुन दंग रह गए लोग। एक वक्त था जब उनकी अदाओं और एनर्जेटिक डांस के लाखों लोग दीवाने थे। 80 के दशक में उन्होंने फिल्मों में खूब नाम कमाया। लेकिन आज वही दिग्गज एक्ट्रेस काम के लिए लोगों से कांटेक्ट कर रही हैं। काम मांग रही हैं। उम्र 70 साल है लेकिन काम करने का जज्बा आज भी पहले जैसा है। यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सिंगर और अपने वक्त की शानदार मॉडल कल्पना अय्यर की। कल्पना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया और अपनी लाइफ का अपडेट भी फैंस को दिया। कल्पना अय्यर ने अपने Instagram पोस्ट में लिखा कि वह हर चीज को संभालने और उन बातों की चिंता ना करने की कोशिश कर रही हैं जिन पर उनका कोई कंट्रोल नहीं है लेकिन उनके साथ जिस तरह का बर्ताव हो रहा है वो उन्हें ठीक नहीं लगता।

एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह आज भी हर उस काम को करना चाहती हैं जो उन्हें मिलता है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि मुझे किसी डीवा की तरह ट्रीट किए जाने की उम्मीद नहीं है। सिर्फ थोड़ी इज्जत चाहिए। अगर कोई मुझे किसी प्रोजेक्ट के लिए कांटेक्ट करता है और बाद में बात आगे नहीं बढ़ती तो कम से कम मुझे इसकी जानकारी तो दी जा सकती है।

कल्पना के मुताबिक हो सकता है वह किसी प्रोजेक्ट के लिए सही फिट ना हो लेकिन इसका यह मतलब तो नहीं है कि उन्हें बिना बताए नजरअंदाज कर दिया जाए। दिग्गज एक्ट्रेस ने कास्टिंग से जुड़े लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वह किसी रोल के लिए सही नहीं बैठ रही हैं तो उनसे एक बार बात कर लेनी चाहिए। उन्हें अपनी बात समझाने या बदलाव करने का मौका दिया जाए।

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह किसी का नाम नहीं ले रही हैं क्योंकि उनकी यह पोस्ट किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। वह बस इंडस्ट्री में थोड़ा फेयर और डिसेंट व्यवहार चाहती हैं। कल्पना ने अपनी उम्र को लेकर भी बड़ी बेबाकी दिखाई। उन्होंने कहा, “मैं 70 साल की हो चुकी हूं और इस सच्चाई से पूरी तरह वाकिफ हूं। लेकिन उम्र बढ़ने का मतलब यह नहीं कि काम करने की इच्छा भी खत्म हो जाए। अगर किसी प्रोजेक्ट में मुझे नहीं लिया जाता तो मुझे कोई शिकायत नहीं है। बस मुझे बताया जाए कि बात नहीं बन रही है।

आखिर जिंदगी लंबी है और क्या पता आगे कभी किसी दूसरे प्रोजेक्ट में साथ काम करने का मौका मिल जाए। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कल्पना अय्यर का करियर काफी शानदार रहा है। वो फेमिना मिस इंडिया 1978 की फर्स्ट रनर अप रही थी और इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रेजेंट किया था। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपने डांस और ग्लैमरस अंदाज की वजह से उन्हें 80 और 90 के दशक में खास पहचान मिली और अब वो एक बार फिर मूवीज में वापसी के लिए एकदम तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *