टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के चर्चित शर्टलेस मोमेंट के बाद उन्हें बुरा-भला कहा है। सलमान खान ने अपनी उम्र, हेयरकट और वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर बात करते हुए अपनी हैट और शर्ट उतार दी थी लेकिन सोफिया ने कहा कि बॉडी-शेमिंग के खिलाफ उनका स्टैंड उन्हें ठीक नहीं लगा। सोफिया का दावा है कि रिएलिटी शो में उनके सामने भी ऐसा हो चुका है।
सोफिया हयात ने सलमान खान पर लगाया गंभीर आरोप’बिग बॉस 7′ में हिस्सा ले चुकीं सोफिया हयात ने हाल ही में अपने एक्स हैंडल पर शो के लेटेस्ट एपिसोड की एक क्लिप को शेयर करते हुए इस पर अपना रिएक्शन दिया है। सालों पहले उनके अपीयरेंस के बारे में सलमान खान के कमेंट्स को याद करते हुए, उन्होंने होस्ट पर दोगला होने का आरोप लगाया है।
सलमान खान एक दोगला बेवकूफ है’-सोफिया हयात ने अपनी बॉडी पर सलमान खान द्वारा किए गए कमेंट्स को याद करते हुए अपने दिल की बात शेयर की। सलमान खान के शर्ट उतारने का वीडियो री-शेयर करते हुए, सोफिया ने लिखा- सलमान खान एक दोगला बेवकूफ है। जब मैं बिग बॉस में थी तो उसने मेरी बॉडी और चेहरे की बुराई की थी और गौहर (खान) से कहा था कि उसकी बॉडी अच्छी है। उफ्फ।

वजन और उम्र को लेकर ट्रोल हो रहे हैं सलमान खान-सलमान खान खुद हाल ही में अपने वजन और उम्र को लेकर ऑनलाइन टारगेटेड रहे हैं। उस बुराई पर बात करते हुए, उन्होंने अपनी टोपी और शर्ट उतार दी और उन लोगों को चैलेंज करते दिखे जो उनके लुक्स पर कमेंट कर रहे थे।-कई फैंस ने ट्रोलिंग का सीधे सामना करने के लिए सलमान खान की तारीफ की। हालांकि सोफिया ने इस मौके का इस्तेमाल बिग बॉस में अपने अनुभव को सामने लाने के लिए किया और उनके स्टैंड की कंसिस्टेंसी पर सवाल उठाया।