कुछ घर सिर्फ ईंटों और पत्थरों से नहीं बनते। उनमें बचपन की हंसी, मां की आवाज, पिता की यादें और पूरी जिंदगी बसती है। जरा सोच कर देखिए अगर एक रात में सब कुछ छोड़कर जाना पड़ जाए और फिर दशकों बाद उसी घर की चौखट पर वापस लौटना पड़े। ऐसा ही कुछ हुआ है
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू के परिवार के साथ। अब उनकी बहन करिश्मा खेमू जब अपनी पुश्तैनी घर पहुंची तो हर दीवार जैसी उनकी कोई पुरानी कहानी सुना रही हो। चलिए आपको इस पूरी इमोशनल जर्नी के बारे में बताते हैं। दरअसल करिश्मा खेमू हाल ही में अपने परिवार के साथ श्रीनगर पहुंची थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पुश्तैनी घर का एक वीडियो शेयर किया जिसे देखकर हजारों लोग इमोशनल हो गए। वीडियो में करिश्मा कहती हैं कि जिस घर को एक रात में छोड़ना पड़ा था आज कई साल बाद उसी की दहलीज पर लौटने का मौका मिला है।
घर में कदम रखते ही हर कोना जैसी यादों से भरा नजर आया। करिश्मा की मां ने उन कमरों की ओर इशारा किया जहां पूरा परिवार एक साथ रहता था। उन्होंने बताया कि शादी के बाद वह इस घर की ऊपर वाली मंजिल पर रहती थी। करिश्मा भी हर कमरे के साथ जुड़ी अपनी बचपन की यादों को शेयर करने लगी। कहीं पापा पढ़ाई करते थे। कहीं पूरा परिवार साथ बैठकर बात करता था तो कहीं बचपन की शरारतें जैसी आज भी इन सभी दीवारों में कैद हो। घर की हालत अब पहले जैसी तो नहीं है। दीवारों का रंग फीका पड़ चुका है। लकड़ी की खिड़कियां और दरवाजे समय की मार साफ दिखा रहे हैं। कई जगह प्लास्टर टूट चुका है और पुरानी लकड़ी झुकती हुई नजर आ रही है। लेकिन इन सबके बावजूद उस घर की पहचान आज भी बरकरार है।
करिश्मा ने बताया कि अब वो बंगला कई छोटे-छोटे हिस्सों में बट चुका है। जहां पर हर कमरा अब किसी नए आदमी का घर है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले जिस घर में पूरा परिवार रहता था, आज वहां पर कई अलग-अलग किराएदार रहते हैं। यही बात सबसे ज्यादा इमोशनल कर गई। कुणाल खेमू का जन्म भी श्रीनगर में हुआ था। हालांकि उनका परिवार घाटी छोड़कर मुंबई आया तब वह सिर्फ 6 1/2 साल के थे। आज कुणाल अपनी पत्नी सोहा अली खान और बेटी के साथ मुंबई में रहते हैं।
लेकिन यह वीडियो साफ दिखाता है कि इंसान चाहे कितना भी आगे बढ़ जाए वो अपने बचपन के घर को दिल से नहीं निकाल पाता। अब करिश्मा का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कई लोग इसे सिर्फ एक घर की कहानी नहीं बल्कि बिछड़ती हुई यादों और अपनेपन की वापसी बता रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि वक्त के साथ सब कुछ बदल जाता है लेकिन बचपन की खुशबू और पुरानी यादें नहीं बदलती। शायद यही वजह है कि यह सफर सिर्फ एक विजिट नहीं बल्कि अपनी यादों से दोबारा मिलने का मौका है।