Cli

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, दर्दनाक जीवन के बाद बनी मां।

Uncategorized

करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी। बेबी बॉय का किया वेलकम। मम्मी बनी एक्ट्रेस। गुरु पूर्णिमा पर बेटे को दिया जन्म। बेबी बॉय के साथ करिश्मा की नई जर्नी शुरू। फैंस दे रहे हैं बधाइयां।

जी हां, टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तरन्ना और उनके पति वरुण वंगेरा के घर आखिरकार खुशियों ने वेलकम कर दिया है। शादी के करीब 4 साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके घर बेबी बॉय ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस और सेलब्स की तरफ से बधाइयों की बारिश शुरू हो गई। करिश्मा ने अपने Instagram पोस्ट में लिखा गुरु पूर्णिमा के पावन दिन हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारी जिंदगी में आ गया।

29 जुलाई 2026 हमारी दुनिया में स्वागत है। नन्हे मेहमान। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की जिस पर बड़े अक्षरों में इट्स अ बॉय लिखा हुआ है। वहीं बच्चे के पैरों पर लगे टैग पर ही इज हियर लिखा नजर आ रहा है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इस कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।

अगर करिश्मा और वरुण की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 5 फरवरी 2022 को मुंबई में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

दुल्हन के लुक में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही थी। जबकि वरुण भी रॉयल अंदाज में नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। शादी के बाद करिश्मा वरुण ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक क्लाइमलाइट से दूर रखा लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहे। फैंस भी इस जोड़ी पर हमेशा प्यार लुटाते रहे हैं।

इसके बाद मार्च 2026 में करिश्मा तन्ना ने अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट शेयर करते हुए बताया था कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। प्रेगनेंसी के दौरान करिश्मा लगातार अपने बेबी बम की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही।

उनका स्टाइल, फिटनेस और ग्लो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। कई इंटरव्यूज में उन्होंने कहा था कि वह अपनी जिंदगी के इस नए फेस को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं और मदरहुड को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

अब आखिरकार 29 जुलाई 2026 यानी कि गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। इस खास दिन को और भी यादगार बनाते हुए कपल ने अपने बेटे को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया। उनका इमोशनल कैप्शन फैंस का दिल जीत रहा है। शादी के 4 साल बाद करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की जिंदगी में आई यह खुशी उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। अब फैंस को उस पल का इंतजार है जब यह स्टार कपल अपने बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *