Cli

तुम सबसे बदसूरत हो..कहकर इस एक्ट्रेस के पति ने दिया तलाक, नाम चौंका देगा।

Uncategorized

वेडिंग एनिवर्सरी पर पति ने कहा अब तुमसे प्यार नहीं। फेमस टीवी एक्ट्रेस को मिला सबसे बड़ा धोखा। टीवी की संस्कारी बहू का दर्द भरा खुलासा सुनकर फैंस भी रह गए हैरान। टीवी की दुनिया में कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें ऑडियंस ने अपने परिवार का हिस्सा मान लिया।

उन्हीं में से एक है एक्ट्रेस अपरा मेहता जिन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी। जमाई राजा और कई सुपरहिट शोज़ में अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर में पहचान बनाई। खपरा की पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल रही। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

वैसे बता दें बहुत कम लोग जानते हैं कि अपरा और उनके पति एक्टर दर्शन जरीवाला 23 साल से अलग रह रही हैं लेकिन दोनों ने तलाक नहीं लिया है। लीगली वो दोनों आज भी पति-पत्नी हैं। ऐसे बहुत कम देखने को मिलता है कि साथ भी नहीं रह रहे और तलाक भी नहीं लिया। अब इतने साल बाद एक्ट्रेस ने अलग रहने की वजह भी बता दी है और डिवोर्स ना लेने का भी खुलासा कर दिया है। अपना मेहता ने बताया कि उनकी और ज़रीवाला की शादी टूटने की शुरुआत किसी बड़े झगड़े से नहीं बल्कि कुछ ऐसे शब्दों से हुई जिन्हें सुनकर उनकी पूरी लाइफ बदल गई। उन्होंने कहा कि उस वक्त वो अमेरिका में अपने शो के सिलसिले में अमेरिका में थी।

तभी अचानक दर्शन का फोन आया। कॉल बेहद नॉर्मल लग रहा था, लेकिन उसमें छिपी बात ने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया। सबसे शॉकिंग बात यह थी कि जिस दिन यह बातचीत हुई, उसी दिन दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी भी थी। अपरा को लगा था कि शायद कोई सरप्राइज़ मिलेगा लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह कॉल उनकी शादी को एकदम खत्म कर देगा।

वहीं जब वो वापस इंडिया लौटी तो पति दर्शन जरीवाला ने कहा कि वह शादी खत्म करना चाहते हैं। अपरा ने कहा कि मैं अपना शो करके यूएस से वापस आई। मैं 3:00 बजे उतरी, 5:00 बजे घर पहुंची और सुबह 7:00 बजे मेरी शिफ्ट थी और उन्होंने बस इतना कहा कि देखो अपरा हमें अलग हो जाना चाहिए क्योंकि अब मुझे तुमसे प्यार नहीं रहा। अब तुम मुझे पसंद नहीं हो और तुम मेरी जिंदगी में मिली सबसे बदसूरत औरत हो। अपरा मेहता ने आगे कहा कि वो सुबह चाय का कप लेकर झूले पर बैठे थे और मैं बस अपने शूट के लिए निकल गई। उस दिन मुझे तीन बड़े सीन शूट करने थे। मैं सुबह 5:00 बजे ही यूएसए से लौटी थी। इसलिए टेक के बीच-बीच में मुझे झपकी आ रही थी। बाद में दोपहर में जब मैं पूरी तरह होश में आई तो मैंने सोचा कि दर्शन ने अभी क्या कहा? उनका मतलब यह नहीं हो सकता।

इस बातचीत के बाद दोनों के रिश्ते में दूरी बढ़ती चली गई। अपरा ने साफ कहा कि दोनों आज भी एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं। उनके बीच नफरत नहीं है ना ही कोई कड़वाहट। उन्होंने यह भी कहा कि जिस घर में वो रहती थी, उसके दरवाजे आज भी दर्शन के लिए खुले हुए हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि शायद उन्हें उनके जैसा साथी फिर कभी नहीं मिलेगा और शायद दर्शन को भी उनके जैसी इंसान दोबारा नहीं मिले। यही वजह है कि अलग रहने के बावजूद दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं और आज भी बातचीत में एक दूसरे की बात पूरी कर सकते हैं।

बताते चले अपरा मेहता और दर्शन ज़रीवाला ने पहली बार शादी साल 1980 में की थी और फिर उन्होंने 1981 में रीति रिवाजों से परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम खुशहाली है। दर्शन जरीवाला और अपरा 2003 2004 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। उनका तलाक नहीं हुआ है पर आज भी वह अलग रहते हैं और एक दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *