एक्टर राजपाल यादव की एक्टिंग, कोमिक टाइमिंग के तो खूब चर्चे रहे है लेकिन इस वक्त उनके निजी जीवन को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। पिछले काफी महीनो से एक्टर चेक बाउंस विवाद में घिरे हुए है और कोर्ट के चक्कर झेल रहे हैं।
पीछेले महीने उन्हे जेल होने की खबर सामने आई थी और अब इसी मामले में एक नया अपडेट आया है। कोर्ट ने एक्टर को 5 करोड़ जुर्माना भरने के लिए कहा है।जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को करने से अंतरिम राहत दी है, बशर्ते वे बुधवार तक कोर्ट की रजिस्ट्री में 5 करोड़ रुपये जमा करें।
बता दे की राजपाल यादव और उनकी पत्नी ने कोर्ट में याचिकाa दायर की थी जिसके बदले कोर्ट ने आदेश दिया अगर याचिकाकर्ता कल तक इस कोर्ट की रजिस्ट्री में 5 करोड़ रुपये जमा कर देते हैं, तो उन्हें करने से छूट दी जाती है।
हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सात सजाएं एक साथ काटी जाएं। कोर्ट ने राजपाल यादव को हर मामले में संबंधित शिकायतकर्ता को ₹1.05 करोड़ का भुगतान करने का भी आदेश दिया था। इस रकम में से ₹1,04,75,000 शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर दिए जाने थे, जबकि ₹25,000 राज्य को मिलने थे।