Cli

इमरजेंसी के वक्त इंदिरा गांधी ने अचानक लगाया देव आनंद पर बैन, फिर एक्टर ने वो किया जिससे सरकार हिल गई।

Uncategorized

यह किस्सा देवानंद का है वो इमरजेंसी के बाद के दिन थे और देश में इंदिरा गांधी के खिलाफ था जनता पार्टी इंदिरा गांधी को आगामी चुनाव में मजा चखाना चाहती थी जो लोग इमरजेंसी के दौरान जेलों में बंद कर दिए गए थे वह सब एकजुट हो चुके थे इस बीच एक और नाम सुर्खियों में था और वह नाम था सदाबहार अभिनेता देवानंद का जिनकी पार्टी इस चुनाव में इंदिरा गांधी को चुनौती देने की तैयारी में थी ।

इंदिरा गांधी के काल में जब इमरजेंसी लगी थी तब देवानंद पर भी बैन लगाया गया था दरअसल हुआ यूं कि देवानंद के कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल ना होने से नाराज होकर उन पर हुकूमत ने बैन लगा दिया देवानंद इस बात से बहुत नाराज हो गए और गुस्से में आकर इंदिरा गांधी को मजा चखानी के लिए इमरजेंसी के विरोध में अपनी एक राजनीतिक पार्टी बना ली देवानंद के सहयोगी रहे मोहन चूरीवाला ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि देव साहब दरअसल इंदिरा गांधी के इमरजेंसी लगाने से खफा थे और उसी समय उन्हें एक राजनीतिक कार्यक्रम में कांग्रेस ने बुलाया लेकिन नाराज देवानंद ने कार्यक्रम में आने से मना कर दिया।

इसका नतीजा यह हुआ कि देवानंद की फिल्मों और गानों पर बैन लगा दिया गया दूरदर्शन और विविध भारती में देव साहब के गाने और फिल्में बैन कर दी गई देवानंद ने उस समय के सूचना और प्रसारण मंत्री विद्या चरण शुक्ल से मुलाकात की और कहा कि वह लोकतंत्र में रहते हैं और क्या उन्हें अपने मन के मुताबिक चलने का कोई हक नहीं है विद्या चरण शुक्ल ने देवानंद से तो कुछ नहीं कहा मगर इस गुस्से का असर यह हुआ कि देव साहब के दिल्ली से बंबई पहुंचने से पहले ही उन पर लगा बैन हटा लिया गया।

बावजूद इसके इमरजेंसी के प्रकरण से नाराज होकर देवानंद ने इंदिरा गांधी के विरोध में राजनीतिक पार्टी नेशनल पार्टी ऑफ इंडिया का गठन कर लिया पार्टी बनाने के पीछे उनकी सोच थी कि देश भर से लोग उनसे जुड़ेंगे उनकी मदद से देश में एक नई व्यवस्था बनेगी लेकिन जल्दी ही देव साहब को यह एहसास हो गया कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए बहुत कम समय है और मन चाहे उम्मीदवार की कमी भी उन्हें खल रही थी इसलिए उन्होंने राजनीति छोड़ दी और फिर खत्म हो गई और धीरे-धीरे देव साहब का गुस्सा भी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *