जानवी कपूर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर हेडलाइंस में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने भले ही शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को अभी ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया हो लेकिन उनके छोटे-छोटे जेस्चर अक्सर उनके रिलेशनशिप की तरफ इशारा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर जानवी
की कुछ फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटो में जानवी फ्लाइट के अंदर नजर आ रही हैं और उनकी टीशर्ट ने हर किसी का अटेंशन अपनी तरफ खींच लिया है। जानवी की इस टीशर्ट पर शिखर पहाड़िया का नाम लिखा हुआ है। टीशर्ट पर एक मजेदार लाइन लिखी है। अगर खो जाएं तो शिखर पहाड़िया तक पहुंचा देना। जब जानवी का यह क्यूट गेस्चर जो है सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो फैंस को काफी पसंद आता है।
फैंस का कहना है कि जानवी भले ही अपने रिश्तों को ऑफिशियल ना करें। लेकिन उनके यह जेस्चर्स काफी कुछ कह जाते हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब जानवी ने शिखर को लेकर ऐसी कोई हिंट दिया हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस मैदान की स्क्रीनिंग के दौरान एक खास पेंडेंट पहनते हुए नजर आए थे। इस पेंडेंट पर शिखू लिखा हुआ था जिसे शिखर पहाड़िया का निकनेम बताया जाता है और अब इस तरीके से टीशर्ट पहन कर आना काफी कुछ चीजों को हवा दे रहा है। इतना ही नहीं शिखर पहाड़िया को जानवी के परिवार के साथ भी कई बार देखा जा चुका है।
बोनी कपूर और खुशी कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग भी काफी अच्छी बताई जाती है। ऐसे में फैंस के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या जानवी और शिखर के रिश्ते को कपूर फैमिली की एक्सेप्टेंस मिलेगी या मिल चुकी है। हालांकि जानवी और शिखर ने अपने रिश्ते को लेकर कभी ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है।
इसलिए दोनों के रिश्ते को लेकर सामने आने वाली बातों को फिलहाल रमर्स और पब्लिक अपीयरेंसेस के तौर पर ही देखा जा सकता है। बात करें शिखर पहाड़िया की तो वह महाराष्ट्र के एक्स सीएम सुशील कुमार शिंद के नाती हैं और एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। फिलहाल जानवी की यह टीशर्ट एक बार फिर हेडलाइंस में है। जानवी इधर देखिए। जानवी जानवी इधर अरे बसें उधर हो गया जानवी हिम्मत जानवी इधर देखिए जानवी जानवी जानवी इधर अरे बस सेंटर उधर हो गया