बॉलीवुड एक्टर दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह ने अपनी टूटी हुई शादी के बारे में अब शॉकिंग खुलासा किया है। बिंदु जो एक टाइम पर फिल्म एक्ट्रेस फरानाज़ जो कि तबू की बड़ी बहन है उनके साथ मैरिड थे। यह लव मैरिज थी और इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है जिसका नाम फतेह है। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद फरा और बिंदु अलग हो गए। अब सालों बाद फरा से अलग होने की बात पर बिंदु ने खुलासा किया है। बिंदु का कहना है कि जब मैं फरा से शादी करने वाला था
तभी मेरे पिता इस शादी के खिलाफ थे। उनका कहना था कि दो रिलीजन में हिंदू मुस्लिम में आपस में बन ही नहीं सकती है। अभी दिक्कत नहीं आ रही है लेकिन आगे चलकर दिक्कत आएगी। बिंदु का कहना है कि यह बात पिता की वह तब नहीं समझे थे लेकिन आगे जाकर उन्हें रियलाइज हुआ। कुछ चीजें ऐसी हुई जिसके बाद उन्हें अलग होना ही पड़ा। जब बिंदु से पूछा गया कि ऐसी क्या चीजें थी?
तो एक चीज बिंदु ने हाईलाइट की वो यह थी कि शादी के टाइम पर या शादी से पहले जो डेटिंग पीरियड था तब फरा इतनी रिलीजियस नहीं थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद वह बहुत ज्यादा रिलीजियस हो गई और अपने रिलीजन को लेकर चीजें करती थी जिससे हमारे बीच तालमेल नहीं
बैठ रही थी और इसी वजह से हम अलग हुए हैं। बिंदु दारा सिंह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग यह कह रहे हैं कि बिंदु दारा सिंह ने यह जो बात बोली है हो सकता है यह उनका एक्सपीरियंस रहा हो लेकिन होता है ना कि इंसान अपने एक्सपीरियंस से ही सीखता है। तो फरा को छोड़ने के बाद उन्होंने जो दूसरी शादी की वो अपनी कम्युनिटी में ही की
होगी लेकिन यह बात गलत है। उन्होंने दूसरी शादी एक रशियन मॉडल से की। तो इस चीज को लेकर भी कई लोग कह रहे हैं कि बिंदु सिर्फ हाईलाइट होने के लिए इस तरह की बातें करके निकल जाते हैं। जहां तक बात है फराहनाज़ की तो बिंदु से अलग होने के बाद भी फराहनाज़ ने हिंदू धर्म में ही शादी की। एक्टर सुमित सेगल के साथ वह मैरिड है और यह शादी आज तक सक्सेसफुल चल रही है।