Cli

केप्टन स्मित मच्छर के बारे में क्या बोल गए मुकेश खन्ना?

Uncategorized

“अगर आप लोगों को परमवीर चक्र देते हैं, तो इससे परमवीर चक्र का ही सम्मान बढ़ेगा। आप सब कुछ अपने पास रोककर क्यों बैठे हैं? मैंने पहले भी कई बार कहा है कि, लानत है, हमारे क्रांतिकारियों को कोई कुछ नहीं देता।” >> दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित की बहादुरी के लिए उन्हें महावीर चक्र या परमवीर चक्र से सम्मानित करने की मांग का खुलकर समर्थन किया है। मुकेश खन्ना का कहना है

कि देश के असली नायकों को सम्मानित करने में बिल्कुल भी देरी नहीं होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।दरअसल, हाल ही में मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने दुबई से तेल अवीव उड़ान के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को उनके अदम्य साहस के लिए महावीर चक्र देने की सिफारिश की थी। अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी पुरस्कारों की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस मांग का समर्थन किया है।

IANS से बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा कि अगर कैप्टन स्मित जैसे बहादुर जवानों को परमवीर चक्र या महावीर चक्र से सम्मानित किया जाता है, तो इससे इन पुरस्कारों की गरिमा और बढ़ेगी।शहीद चंद्रशेखर आजाद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें भारत रत्न दिया जाए,

तो यह खुद भारत रत्न सम्मान के लिए गर्व की बात होगी। मुकेश खन्ना ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि देश के सच्चे नायकों को सम्मानित करने में इतनी झिझक क्यों है। उनका मानना है कि राष्ट्रीय सम्मान उन लोगों को मिलने चाहिए जिन्होंने अपने साहस, समर्पण और असाधारण कार्यों से देश का मान बढ़ाया है।आपको बता दें कि कैप्टन स्मित उस फ्लाइट के पायलट थे, जिन्होंने हमले के दौरान गंभीर खतरे के बावजूद जबरदस्त सूझबूझ और साहस का परिचय दिया था।

खबरों के मुताबिक, घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान को सुरक्षित उतारने में अहम भूमिका निभाई और सवार 174 यात्रियों की जान बचाई। कैप्टन की बहादुरी की तारीफ पूरे देश में हो रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विक्की कौशल, सनी देओल और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकारों ने भी उनके जज्बे को सलाम किया है।इस बीच, जावेद अख्तर और मुकेश खन्ना के समर्थन के बाद कैप्टन स्मित को महावीर चक्र से सम्मानित करने की मांग सोशल मीडिया पर और तेजी पकड़ रही है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेती है और क्या देश के इस जांबाज पायलट को उनके अदम्य साहस के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिया जाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *