आखिरकार सुरभि ज्योति के घर आ ही गई नन्ही किलकारी। जी हां कबूल है सीरियल फिल्म एक्ट्रेस सुरभि ज्योति एक बेटी की मां बनी है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खुशी एक पोस्ट के जरिए जाहिर की है।
सुरभि ने ये गुड न्यूज शेयर करते इंस्टाग्राम पर एख पोस्ट लिखी. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, हमारी बेटी आ चुकी है और हमारे दिल प्यार और ग्रेटिट्यूड से भरे हुए हैं. एक्ट्रेस की इसपोस्ट पर उनके दोस्तों और फैन्स ने खूब बधाई दीं. हिना खान ने लिखा, माशाअल्लाह. राहुल शर्मा ने लिखा, बधाई हो. कृष्णा मुखर्जी ने लिखा, बधाई हो. एक फैन ने लिखा, बधाई हो हम तुम्हारे लिए बहुत खुश हो.
बता दे की सुरभि और सुमित ने साल 2024 में शादी की थी. ये शादी एक हिल स्टेशन पर हुई थी जहां दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाने की कस्में खाई थीं. इस शादी से पहले सभी रस्में हुई जैसे की संगीत, सगाई सभी इवेंट्स की अपडेट एक्ट्रेस की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मिली. अब इतनी बड़ी खुशी भी उन्होंने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की