कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहचान मिल चुकी है। अपनी कॉमिक टाइमिंग से वह हर चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। भले ही स्क्रीन पर कपिल मजाक अंदाज में नजर आते हो, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रियल लाइफ में वह काफी सीरियस रहना पसंद करते हैं। [संगीत] शो के दौरान उन्हें हर एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा जाता है। लेकिन रियल लाइफ में कपिल ने अपना दिल सिर्फ एक ही लड़की पर हारा है और वो है उनकी पत्नी गिन्नी चतुर्थ।
हालांकि कपिल शर्मा और गिन्नी चतुर्थ की लव स्टोरी आसान नहीं थी। फिल्मों की तरह इस लव स्टोरी में भी एक गरीब लड़का अमीर खानदान की लड़की और विलेन बने पापा सब की भूमिका रही है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और गिन्नी चतुर्थ की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। बहुत कम लोगों को पता है कि कपिल स्कॉलरशिप होल्डर और थिएटर में नेशनल विनर रहे हैं। साल 2005 में कपिल प्ले डायरेक्टर के तौर पर ऑडिशन देने कॉलेज में पहुंचे [संगीत] थे। यहां गिन्नी चतुर्थ भी ऑडिशन देने आई थी। पहली नजर में ही गिन्नी को देखकर कपिल अपना दिल उन पर हार चुके थे। आपको बता दें कि कपिल शर्मा नॉर्मल फैमिली से थे। जबकि गिन्नी चतुरथ काफी अमीर घराने से ताल्लुक रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय ऐसा था जब कपिल को पीसीओ में काम करना [संगीत] पड़ा। टीचर बनकर उन्होंने कुछ बच्चों को भी पढ़ाया।
जब उन्हें कोई नहीं जानता था। उस समय गिन्नी ने उनसे प्यार किया। दोनों ही एक दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन मोहब्बत के मुकाम को हासिल करना दोनों के लिए आसान नहीं रहा। कपिल शर्मा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि गिन्नी मुझसे इंप्रेस थी क्योंकि उन्होंने कम उम्र में मुझे काम के प्रति जुनूनी होते देखा था। हालांकि मुझे पता था कि इस रिश्ते का फ्यूचर नहीं है। इसलिए मैंने खुद गिन्नी से रिश्ता तोड़ दिया था। जब मैं मुंबई आया और मैंने कमाना शुरू किया तब मेरी मां शादी का प्रपोजल लेकर गिन्नी के परिवार से मिलने गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान कपिल ने बताया था कि गिन्नी काफी अमीर घराने से थी। इसलिए उनके पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक वो कपिल को अपना दामाद बनाना नहीं चाहते थे। दरअसल वह श्योर नहीं थे कि कपिल उनकी बेटी को खुश रख पाएंगे। कपिल ने बताया था कि पहली मुलाकात के दौरान गिन्नी के पिता ने कपिल से उनकी कमाई को लेकर सवाल पूछा था। हालांकि बाद में उन्होंने कपिल की कमाई से खुश होकर अपनी बेटी गिन्नी का हाथ कपिल के हाथ में दे दिया था। वहीं सुमोना ने एक बार बताया था कि उन्हें कपिल ने शो के लिए कांटेक्ट नहीं किया। वहीं सुमोना के फैंस कपिल से नाराज हैं। बात करें शो में कपिल शर्मा के फीस की तो फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने एक एपिसोड के लिए ₹5 करोड़ वसूल कर रहे हैं। यही वजह है कि कपिल देश के अमीर कॉमेडियन में शामिल हो गए हैं। [गला साफ़ करने की आवाज़] इस वीडियो में इतना ही आप बने रहे हमारे साथ। जाते-जाते चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर दें। [संगीत]