क्या काम की वजह से बिगड़ी अमिताभ बच्चन की हालत? 83 की उम्र में अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन यूट्यूब चैनल पर किया गया दावा।
जी हां अभी कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि 83 की उम्र में भी उन्हें चैस नींद नहीं आती काम का बोझ ज्यादा है। अरे कुछ ही दिनों में फिर खबर आई है कि अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती।
यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में विक्की ललवानी ने बताया है कि वो खबर कन्फर्म करने खुद नानावटी अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें खबर की कन्फर्मेशन मिली। बिग बी को ए-विंग, तीसरी मंजिल में रखा गया है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि अभिषेक बच्चन भी पिता को देखने मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे अस्पताल पहुंचे थे। विक्की ललवानी के अनुसार, अमिताभ बच्चन लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विक्की जो खुद एक पत्रकार है उन्होंने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया उनकी तबीयत बहुत खराब है। मैंने दो हफ्ते पहले उनसे समय मांगा था मिलने का, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी इजाजत नहीं है। तो कन्फर्म हो गया था कि या तो वो हॉस्पिटल में हैं या डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। मुझे लगता है कि उनकी तबीयत काफी खराब है।’
हैरानी की बात तो यह है की 83 साल के बिग बी सिर्फ 25% लिवर पर ही जिंदा हैं, उनका 75% लिवर खराब है। कुली के सेट पर हुए हादसे के बाद डॉक्टर्स क्लिनिकली मरा हुआ घोषित कर चुके हैं।
इतना ही नहीं कुली के सेट पर हुए हादसे से पहले ही बिग बी लिवर और कई बीमारी से जूझ रहे थे।