Cli

क्यों सलमान के साये से आजाद होना चाहते हैं सोहेल खान? लिया बहुत बड़ा फैसला!

Uncategorized

ना सलमान का नाम ना भाईजान की पहचान का सहारा। सोहेल को अब नहीं चाहिए सुपरस्टार भाई का साथ। छोटे भैया को बनानी है भाईजान सलमान से हटकर पहचान। 55 की उम्र में की नई शुरुआत। बड़े भाई की स्टारम के बोझ तले सोहेल ने पहली बार जाहिर किए अपने जज्बात। बड़े भाई के स्टार्टम के बोझ तले सोहेल ने पहली बार जाहिर किए अपने जज्बात। जी हां, सोहेल खान को अब ना तो बड़े भैया सलमान खान का सपोर्ट चाहिए और ना ही उनकी सुपरस्टार पहचान का सहारा।

इनफैक्ट अब सोहेल खान बनाने चले हैं अपनी अलग पहचान। अपने कंफर्ट ज़ोन से निकलकर सोहेल खुद को साबित करना चाहते हैं। और यह बात सोहेल ने खुद कही है। जैसा कि सब जानते हैं कि सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने ओटीटी वर्ल्ड में डेब्यू कर लिया है। लेकिन एक्टर प्रोड्यूसर या फिर डायरेक्टर के तौर पर नहीं बल्कि कंटेस्टेंट के तौर पर। कुणाल खेमू के रियलिटी शो अलायंस में सोहेल खान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। अब हर किसी की निगाह खान परिवार के छोटे बेटे पर होगी कि आखिर सलमान खान का छोटा भाई शो में अपना कैसा खेल दिखाता है।

सोहेल अलायंस के असली मास्टरमाइंड बनते हैं या फिर फ्लॉप होकर शो से निकल जाते हैं। हालांकि अलायंस में जाने से पहले सोहेल यह साफ कर गए हैं कि वह सलमान का छोटा भाई होने की पहचान से छुटकारा [संगीत] पाना चाहते हैं। वो सलमान की पहचान से हटकर अपने बूते पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि लोग उन्हें सिर्फ सलमान के भाई के नाम से नहीं बल्कि उनके काम की वजह से जाने। इस बात का खुलासा सोहेल ने किया है। अलायंस का हिस्सा बनने के बाद सोहेल ने कहा कि इस शो में मेरे साथ ना परिवार का नाम होगा और ना ही फिल्म इंडस्ट्री का कोई सहारा।

यहां सिर्फ [संगीत] मैं हूं। मेरी सोच और मैं गेम कैसे खेलता हूं यही मायने रखेगा। अगर लोग इस शो के बाद मेरा ऐसा रूप देखेंगे जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी तो यह मेरी सबसे बड़ी जीत होगी। सलमान बरसों से टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस के होस्ट रहे हैं। लेकिन सोहेल ने एक बिलकुल अलग फॉर्मेट का हिस्सा बनने का फैसला लिया है। वो भी कंटेस्टेंट के तौर पर। अब जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं जानता [संगीत] हूं कि ऐसे शो में कितनी मेहनत ड्रामा और इमोशनल प्रेशर होता है। मुझे हमेशा लगता है कि वो सलमान की जगह है मेरी नहीं। [संगीत] लेकिन अलायंस अलग है। यहां दिमाग से खेलना है। रणनीति बनानी है और बिना सामने वाले को पता चले उसे मात देनी है। यह चुनौती मुझे पसंद आई। सोहेल ने सलमान के रिएक्शन के बारे में भी बात की।

उन्होंने बताया कि जब सलमान को उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में बताया तो भाईजान के अंदाज में गुड विशेस के साथ-साथ वार्निंग भी थी। सोहेल ने कहा कि उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम्हें पता है कि तुम किस चीज में उतर रहे हो? उनके सवाल में चेतावनी भी थी और शुभकामना भी। मैंने दोनों को खुशी-खुशी स्वीकार किया। बता दें कि सोहेल खान लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। साल 1997 में फिल्म औजार के जरिए उन्होंने बतौर डायरेक्टर प्रोड्यूसर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। हालांकि सोहेल को कभी भी अपने बड़े भाई जितना स्टारडम नहीं मिला। आज भी उन्हें सलमान के छोटे भाई के तौर पर पहचाना जाता है और अब सोहेल इसी टैग से छुटकारा पाकर खुद की अलग पहचान बनाना चाहते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *