कैलाश खेर ने सुनाया प्रेमानंद महाराज को बम बम लहरी भजन नाचने लगे लोग वीडियो हुआ वायरल।
प्रेमानंद जी महाराज इतने सोशल मीडिया में चर्चा में है, आम जनता और सेलिब्रिटीज को भी पहली पसंद है। बॉलीवुड की कई सारे सेलिब्रिटीज है जो आए दिन प्रेमानंद महाराज से मिलते हैं और उनकी कई सारी तस्वीर भी सामने आती है।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को तो आए दिन प्रेमानंद जी महाराज के पास देखा जाता है। अब इस कड़ी में और एक कलाकार का नाम जुड़ गया है हालांकि कोई एक्टर नहीं लेकिन एक सिंगर है हम बात कर रहे हैं शिव भक्त सिंगर कैलाश खेर की।
प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद कैलाश खेर ने गाना गाया। उन्होंने अपने सबसे पॉपुलर भजनों में से एक ‘बम लहरी’ को गाकर सुनाया। भक्ति में डूबे कैलाश खेर वहीं पर गाते हुए नाचने भी लगे।
जिसके बाद महाराज जी ने वहां मौजूद सभी को समझाया कि ‘जैसे पित का रोग होने पर मीठी मिश्री भी कड़वी लगती है। वैसे ही माया के रोग के कारण भगवान का नाम अभी हमें कड़वा लग रहा है।
उन्होंने कहा कि जैसे नियम से मिश्री खाने पर पित ठीक हो जाता है और मिठास वापस आ जाती है वैसे ही नियम पूर्वक निरंतर जाप करने से मन शुद्ध होगा और फिर इसमें ऐसी रुचि लगेगी कि आप इसे छोड़ना का विचार भी करेंगे तो नहीं छोड़ पाएंगे।’