पहले भोपाल की ट्विशा शर्मा और अब नोएडा की दीपिका नागर इन दोनों महिलाओं की संदिग्ध मौत के बाद एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रानौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। कंगना रानौत ने उन महिलाओं को सलाह दी है जो शादी के इर्द-गिर्द ही अपनी पूरी दुनिया बुनती हैं। कंगना रानौत ने लिखा, शादीशुदा महिलाओं के बारे में हर दिन इतनी दुखद खबरें आती है। कई पढ़ी लिखी लड़कियां त्रासदियों का शिकार होने से पहले अपने माता-पिता को अपनी परेशानियां बताती है। वह उनसे मदद की भीख मांगती है।
लेकिन भारतीय समाज इस बात के लिए बदनाम है कि वह बेटियों को उनकी शादी के बाद उन्हें अकेला छोड़ देता है। कंगना रानौत आगे लिखती हैं, मैं आपको एक सलाह देती हूं। एक ऐसी सलाह जो ना आपको सोशल मीडिया, फैशन, डेटिंग, शादी या मेकअप इंडस्ट्री नहीं बताती है।
आपकी जिंदगी में किसी भी इंसान से ज्यादा इंपॉर्टेंट आपका करियर है। शादी के बारे में तभी सोें जब आप अपने पैरों पर खड़ा हो जाएं। प्लीज आपको अपना हीरो खुद बनना होगा। कोई और आपको बचाने नहीं आएगा। आप क्या करती हैं? आप कौन हैं? इस बात से ज्यादा जरूरी है कि आप किससे शादी करती हैं?
अपनी जिंदगी वैसी बनाएं जैसी आप चाहती हैं। किसी और की बात ना सुने। मध्य प्रदेश के भोपाल में ब्याहित टिशा शर्मा का शव उनके ससुराल में मिला। ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में एक वकील के घर में हुई थी। ट्विशा के परिवार वालों का कहना है कि ट्विशा लगातार उनके साथ संपर्क में थी।
उनके माता-पिता ने आरोप लगाया कि घटना के करीब 30 मिनट पहले उसने उनसे बात की थी और अपने पति व सास द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की थी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि ट्विसा का पति उसके साथ मारपीट करता था। वहीं ट्वीसा की सास जो सेशन जज रह चुकी हैं, वह ट्विसा पर नशे का आरोप लगा रही हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर जांच कर रही है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।