पीएम मोदी की अपील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई होगी सोमवार और शुक्रवार को वर्चुअल सुनवाई होगी जज कार पुलिंग करेंगे सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यह कहा गया है और यह भी कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं और रजिस्ट्री के 50% कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। ये देखिए जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी देशवासियों से अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी इस पर अमल किया जा रहा है और एक बड़ा फैसला किया गया जिसमें कहा गया है कि रजिस्ट्री के 50% जो कर्मचारी हैं वर्क फ्रॉम होम करेंगे और इसको लेकर बाकायदे दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं और साथ-साथ यह भी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि जो जज होंगे वह कार पुलिंग करके कोर्ट आएंगे।
सोमवार और शुक्रवार को वर्चुअल सुनवाई होगी। दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट चलेगी। सुनवाई होगी। यह बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है और जिस तरीके से वैश्विक हालात के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की थी और कहा था कि हम मिलकर संकल्प लें कि हम इस वैश्विक हालात में मिलकर इसका सामना करेंगे।
हमें पेट्रोल डीजल को बचाना है। तो ऐसे में कार पुलिंग करें। कोशिश करें कि सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और मेट्रो का इस्तेमाल करें। अब उसका असर आप देखिए प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अमल किया है।