मशहूर एक्टर पर लगा 19 साल की नौकरानी से शोषण का इल्जाम। घिनौने आरोप ने शादीशुदा हीरो को पहुंचाया जेल। मिट्टी में मिल गया करियर। अर्श से फर्श पर आ गई शोहरत। जेल से निकल एक्टर ने चुनी गुमनामी। कहां गायब हुई बीवी और इकलौती बेटी।
हमारे इस इंट्रो को सुन आप भी यह जानने के लिए बेताब हो गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। यह कहानी है गैंगस्टर एक्टर शाइनी आूजा की।
वो सितारा जो रातोंरात शोहरत के आसमान से गुमनामी के अंधेरे में खो गया। एक घिनौना आरोप और शाइनी से उनका सब कुछ छीन गया। हजारों ख्वाहिशें ऐसी गैंगस्टर, लाइफ इन अ मेट्रो और भूल भुलैयाजैसी शानदार फिल्में देने वाले शाइनी आूजा ने अपने इंटेंस लुक्स और शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में जबरदस्त नाम कमाया था। यहां तक कि उन्हें बॉलीवुड का नेक्स्ट बिग थिंग कहा जाने लगा था।
लेकिन साल 2009 में सब कुछ बदल गया। जब जून 2009 में शाइनी आहूजा पर उनके 19 साल की मेड का करने, बंधक बनाने और के आरोप लगे। शाइनी को और जान से मारने की देने के गंभीर आरोपों के साथ अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया। उस दौर में यह बॉलीवुड का हाई प्रोफाइल केस बन गया था, जिसने पूरी इंडस्ट्री को दहला कर रख दिया था। साल 2011 में शाइनी को रेपकेस में 7 साल की सजा सुनाई गई।
इस केस ने शाइनी के बॉलीवुड करियर को बर्बाद कर दिया। साल 2015 में शाइनी ने फिल्म वेलकम बैक से कमबैक करने की कोशिश की लेकिन वो फेल साबित हुए। इस केस को अब बरसों बीत चुके हैं और अब शाइनी आूजा भी उन सितारों की फहरिस्त में शामिल हो गए हैं जो रातोंरात गुमनामी के अंधेरे में खो गए। हालांकि अक्सर उनकी पुरानी फिल्में देख फैंस को शाइनी आहूजा की याद जरूर आती है।
फैंस सवाल करते हैं कि शाइनी अचानक कहां खो गए? फिल्म नहीं तो अब वो क्या करते हैं और सबसे बढ़कर उनकी बीवी और इकलौती बेटी कहां गुम हो गए? तो इन सारेसवालों का जवाब देते हुए आपको बता दें कि कहा जाता है कि शाइनी आूजा ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि यह देश भी छोड़ चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि शाइनी आूजा फिलीपींस की राजधानी मनीला में बस गए हैं। जहां वो अपना गारमेंट बिजनेस चलाते हैं। बीते दिनों एक्टर की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें उन्हें देखकर यह कहना भी मुश्किल था कि यह वही शाइनी है जो कभी अपने चॉकलेटी लुक से फीमेल फैंस का दिल धड़काते थे।
बात करें शाइनी की बीवी अनुपमा आूजा और बेटी अर्शिया के बारे में तो कहा जाता है कि अनुपमा और अर्शिया भी शाइनी के साथफिलीपींस [संगीत] में ही रहते हैं। दरअसल उस मुश्किल दौर में अनुपमा ने शाइनी का साथ नहीं छोड़ा था। वो कोर्ट केस की लड़ाई में हर पल पति के साथ रहीं। अनुपमा पहले कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करती थी, लेकिन बाद में उन्होंने भी शाइनी के साथ गुमनामी को चुन लिया। वो धीरे-धीरे मीडिया और पब्लिक अटेंशन से दूर हो गई।
उनकी बेटी अर्शिया भी कभी मीडिया में नजर नहीं आती। परिवार ने जानबूझकर उन्हें कैमरों और बॉलीवुड ग्लैमर से दूर रखा। यही वजह है कि पिछले कई सालों में ना तो उनकी फैमिली फोटो सामने आई और ना ही किसी पब्लिक इवेंटमें वे दिखे। कभी बॉलीवुड की लाइमलाइट एंजॉय करने वाले परिवार ने पूरी तरह से लो प्रोफाइल जिंदगी चुन ली।