Cli

विजय-राहुल की वायरल रील क्यों हुई ब्लॉक! 15 मिनट में 12 मिलियन व्यूज ?

Uncategorized

10 मई को तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसे 1 घंटे से भी कम समय में 12 मिलियन व्यूज मिल चुके थे। लेकिन यह वीडियो अचानक इंटरनेट से गायब हो गया। जिसके बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर राहुल गांधी की वायरल Instagram रील ब्लॉक करने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह पोस्ट टीवी के सरकार की सफलता दिखाती है

जो केंद्र के लिए असहज थी। उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश बताया। पार्टी ने मैटी और मेटा पर सवाल उठाए और कहा कि आईटी नियमों का दुरुपयोग हो रहा है। राहुल गांधी ने खुद टिप्पणी नहीं की लेकिन पार्टी ने राजनीतिक सेंटरशिप का मुद्दा उठाया। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सहयोगेश श्रीवस्त ने आरोप लगाया यह तकनीकी गड़बड़ी सूचना मंत्रालय के नियमों के कारण हुई है। राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लंबे समय से रोका जा रहा है। एक्स पर उनकी रीच, YouTube पर उनके व्यूज और Instagram पर उनके फॉलोवरर्स को भी मैनेज किया जा रहा है।

श्रीवस्त ने आगे कहा इसी तरह भारत में विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाया जाता है। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेतृ सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर मेटा से सवाल पूछा। हालांकि कांग्रेस के दबाव के बाद यह वीडियो वापस रीलोड हो गया है। लेकिन यह अचानक से इतने वायरल वीडियो का गायब होना एक सवाल खड़े करता है। इस मामले में आम लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा यह डर असली है।

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि लोकतंत्र में अगर एक शपथ ग्रहण की रील भी जनता से छुपानी पड़े तो समझ जाइए डर कितना बड़ा है। इस मामले में एक और यूजर ने लिखा क्या यह काम सिर्फ Instagram का है या सरकार का हाथ है। इतना डर किस बात का है? हालांकि सरकारी सूत्रों ने इन आरोपों का खंडन किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि इस कार्यवाही से उनका कोई लेना देना नहीं है और यह इसलिए हुआ क्योंकि प्लेटफार्म के आंतरिक सिस्टम से गलती से पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए चिन्हित कर दिया गया था।

आपको बता दें कि अभिनेता से राजनेता बने विजय ने रविवार को तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे। सीएम विजय ने राहुल गांधी को भाई कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी। आपको बता दें कि विजय की सरकार बनाने में सबसे पहले कांग्रेस ने ही गठबंधन का हाथ बढ़ाया था। नमस्कार, मैं हूं मानक गुप्ता। अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। और हां, हमें सब्सक्राइब और फॉलो करना ना भूलें ताकि आप देश और दुनिया की कोई खबर मिस ना करें। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और देखते रहिए न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *