Cli

ऐश्वर्या राय के प्यार में दीवार पर सर मारते थे सलमान खान- प्रहलाद कक्कड़

Uncategorized

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक समय पर पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे। सलमान खान और ऐश्वर्या राय को इंडस्ट्री का सबसे हॉट और चर्चित कपल माना जाता था। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया लेकिन अफसोस की बात है कि उनका रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

जबकि सलमान खान आज भी कुंवारे हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐड ग्रुप प्रहलाद कक्कड़ ने ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर और ब्रेकअप से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कई ऐसी बातें लोगों के सामने रखी हैं जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। प्रहलाद कक्कड़ ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि सलमान खान अपनी लेडी लव यानी ऐश्वर्या राय के प्रति बेहद जुनूनी और फिजिकल थे। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति आपके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मैं खुद उसी बिल्डिंग में रहता था

इसलिए करीब से देखा था कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान खान कैसे टूट गए थे। प्रहलाद कक्कड़ ने आगे कहा कि मैंने कई बार देखा था कि सलमान खान दीवार पर सर पटकते थे। कई बार गुस्से में अपना आपा खो बैठते थे। यह रिश्ता आधिकारिक तौर पर खत्म होने से पहले ही टूट चुका था। सलमान खान से ब्रेकअप होना ऐश्वर्या राय के साथ-साथ उनके माता-पिता के लिए भी एक राहत की सांस थी। प्रहलाद कक्कड़ ने बताया कि ऐश्वर्या राय को इस ब्रेकअप से ज्यादा गहरा जख्म इंडस्ट्री के पक्षपात पूर्ण रवय से मिला था। उन्होंने कहा कि

ऐश्वर्या राय उस समय इस बात से ज्यादा परेशान थी कि कैसे सभी ने सलमान खान का साथ दिया। ब्रेकअप के बाद इंडस्ट्री से लेकर अहम लोग तक यह मानने लगे थे कि इस रिश्ते को पूर्व मिस वर्ल्ड ने जानबूझकर खत्म किया है। इतना ही नहीं प्रहलाद कक्कड़ ने कहा कि ऐश्वर्या बहुत दुखी हो गई थी कि उनके पक्ष में कोई खड़ा नहीं हुआ। सच्चाई ऐश्वर्या के साथ भी थी। फिर भी उन्हें इंडस्ट्री पर भरोसा नहीं रहा। अगर दोनों पक्षों को बराबरी से ट्वीट किया गया होता तो बात अलग होती लेकिन ऐसा नहीं था। इसके अलावा प्रहलाद कक्कड़ ने एक और खुलासा करते हुए बताया कि ऐश्वर्या ने उस समय से अब तक फिल्म इंडस्ट्री में उतना काम नहीं किया जितना उनके टैलेंट के मुताबिक किया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या के दिल में आज भी उस घाव की पीड़ा बनी हुई है। ऐश्वर्या पूरी तरह से इंडस्ट्री से भरोसा तोड़ चुकी हैं। वो पहले बहुत कमिटेड थी लेकिन अब उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री से उन्हें धोखा दिया गया है। आपको जानकारी हो कि सलमान खान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम से हुई थी। इसी फिल्म के शूटिंग सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी ही थी। हालांकि 2002 में सलमान खान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की और आज बेहतरीन शादीशुदा जिंदगी गुजार रही हैं। वहीं कहा यह भी जाता है कि ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान काफी टूट गए थे। कुछ समय तक वो डिप्रेशन में भी चले गए थे। हालांकि ऐश्वर्या के बाद उनका नाम कई और हसीनाओं के साथ जुड़ चुका था। लेकिन उन्होंने किसी के साथ सेटल होने का फैसला नहीं किया और वो आज भी सिंगल हैं। हालांकि आपका इस बारे में क्या कहना है? कमेंट करके जरूर बताएं और चैनल को जरूर सब्सक्राइब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *