[संगीत] फ्लॉप एक्ट्रेस ने निकाला कमाई का सॉलिड जुगाड़। हर महीने Instagram से कमा रही 35 लाख। 3 साल तक बैठी बेरोजगार। अब कमा रही दनादन पैसा। नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर शुरू की सब्सक्रिप्शन सर्विस। अब फैंस [संगीत] 299 में देख सकेंगे एक्सक्लूसिव कंटेंट। एक्ट्रेस के बिजनेस मॉडल पर छिड़ गई बहस। दो हिस्सों में बट गया इंटरनेट। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नेहा शर्मा ने इंटरनेट पर एक नया बिजनेस जो शुरू किया है
जिसके चलते एक्ट्रेस इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं। बता दें 2023 में 3 साल पहले फिल्म जोगीरा सारा में नजर आने के बाद से नेहा किसी फिल्म या शो में नजर नहीं आई और अब जहां दिखाई दे रही हैं उसे लेकर पूरा इंटरनेट दो हिस्सों में बट गया है। बता दें नेहा फिल्मों में भले ही दिखाई नहीं दे रही हो लेकिन उन्होंने डिजिटल दुनिया में एक नया एक्सपेरिमेंट शुरू किया है। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा चर्चा भी हो रही है। जिस एक्सपेरिमेंट की हम बात कर रहे हैं वो है Instagram का पेड सब्सक्रिप्शन [संगीत] मॉडल। जी हां, दरअसल एक्ट्रेस ने अपने Instagram पर एक एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन सर्विस ल्च की है। जिसमें फैंस को हर महीने ₹299 देकर उनका खास कंटेंट देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है इस खास कंटेंट में एक्सक्लूसिव फोटोस, बिहाइंड द सीन्स वीडियोस, पर्सनल अपडेट और सिर्फ मेंबर्स के लिए बनाए गए खास पोस्ट शामिल है।
जैसे ही यह खबर फैली, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूज़र्स ने इसे साफ-साफ पैसों के लिए कंटेंट बेचना बता दिया। तो कुछ ने कहा, जब फिल्में नहीं मिल रही, तो यह नया तरीका निकाल लिया पैसा कमाने का। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा के सब्सक्रिप्शन मॉडल को अब तक 11,000 से ज्यादा लोग जॉइ कर चुके हैं। प्लेटफार्म पर 577 स्टोरीज, आठ पोस्ट और 23 रील्स अपलोड की गई हैं जो सिर्फ पेड यूज़र्स को दिखाई देती हैं। वहीं खबरों की मानें तो इस एक्सक्लूसिव कंटेंट से एक्ट्रेस अब तक करीब ₹35 लाख कमा चुकी हैं।
यानी कि हर महीने लाखों की इनकम तय है। वह भी बिना किसी फिल्म रिलीज के। एक्ट्रेस के इस फैसले से इंटरनेट पर लोग दो हिस्सों में बटंट गए हैं। एक तरफ वो लोग हैं जो नेहा के इस कदम को सपोर्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब इंटरनेशनल सेलेब्स पहले से ऐसा कर रहे हैं और पैसा कमा रहे हैं तो हमारे एक्टर्स क्यों नहीं कर सकते? अगर फैंस एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए पैसे देने को तैयार हैं तो इसमें गलत क्या है? वहीं दूसरी तरफ आलोचनाओं की भी कमी नहीं है। कुछ यूज़र्स का मानना है कि एक पब्लिक फिगर को अपने फैंस से कनेक्टेड रहने के लिए पैसे लेने की कोई जरूरत नहीं है। खासकर तब जब आप पहले से ही एक जानेमाने सम्मानित परिवार से आती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें नेहा बिहार के जानेमाने नेता अजीत शर्मा की बेटी हैं। ऐसे में कई लोग सवाल उठा रहे हैं जब बैकग्राउंड इतना स्ट्रांग है तो फिर इस तरह की सब्सक्रिप्शन सर्विस चलाने की क्या जरूरत पड़ गई? अब इसे जरूरत कहें, चॉइस कहें या स्मार्ट स्ट्रेटजी। यह पूरी तरह नजरिए पर डिपेंड करता है। और यह कहना गलत नहीं होगा कि नेहा भले ही फिल्मों में कम नजर आ रही हो, लेकिन सुर्खियों में रहना उन्हें बखूबी आता है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2