Cli

दूसरी बार मां बनेंगी पूजा बैनरजी पति कुनाल के साथ सुनाई खुशखबरी,जल्द गूंजेगी किलकारी

Hindi Post

मां बनने वाली है टीवी की पार्वती। 39 की उम्र में करेगी दूसरे बच्चे का वेलकम। वर्मा परिवार में फिर गूंजेगी नन्हे बच्चे की किलकारी। पहले भाई को सुनाई गुड न्यूज़ पर सरप्राइज़ के साथ एक्टर पति को नन्हे मेहमान के आने की दी खुशखबरी। गुड न्यूज़ ब्लॉग देख खुशी से झूमे फैंस। शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला। जी हां, छोटे पर्दे की पार्वती उर्फ एक्ट्रेस पूजा बनर्जी।

दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी के चलते इस वक्त चारों तरफ छाई हुई हैं। 39 साल की उम्र में दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली एक्ट्रेस के मां बनने का अपडेट जानते ही ना सिर्फ परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी बल्कि फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है और भर-भर कर एक्ट्रेस को बधाइयां मिलनी भी शुरू हो गई है। गौर करने वाली बात है कि शादी के छ साल बाद दूसरे बेबी का वेलकम करने वाली एक्ट्रेस ने खुद YouTube वॉग के जरिए मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। प्रेगनेंसी टेस्ट के दिखाते हुए मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर करती मॉम टू पूजा के चेहरे पर खुशी के साथ-साथ नर्वसमेंट भी देखी जा सकती है।

ब्लॉग से निकाली गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पहले दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी सबसे पहले यह गुड न्यूज़ अपने भाई के साथ फोन पर शेयर करती हैं। गोवा में बैठे भाई को दूसरी बार मामा बनने की खुशखबरी सुनाते हुए एक्ट्रेस खूब हंसती खिलखिलाती हुई भी साफ-साफ दिखाई दे रही हैं। भाई को गुड न्यूज़ देने के बाद पूजा बनर्जी सभी के साथ अपनी प्रेगनेंसी टेस्ट किट भी शेयर करती हैं। 39 साल की उम्र में दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा खुश होने के साथ-साथ नर्वस होने का जिक्र भी करती हैं। इसके बाद मॉम टू बी एक्ट्रेस अपने पति कुणाल वर्मा को छोटे और प्यारे से अंदाज में सरप्राइज़ के जरिए पापा बनने की खुशखबरी सुनाती हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अपने पेट पर बेबी लोडिंग का स्टीकर लगाकर सरप्राइज़ देने की तैयारी यहां पर पूजा बनर्जी करती हुई दिखाई दे रही हैं। और फिर बेटा कृषि एक्ट्रेस की जैकेट की जिप को खोलकर कुणाल को सरप्राइज़ देते हैं। पापा बनने की खुशखबरी जानने के बाद कुछ मिनटों तक कुणाल सरप्राइजिंग रिएक्शन देने के बाद एकदम चुपचाप बैठे रहते हैं और फिर अपनी प्रेग्नेंट बीवी को गले से लगाकर खूब प्यार लुटाते हैं। इसके बाद मॉम एंड डैड टू बी कपल अपने घर वालों के साथ दोबारा मम्मी पापा बनने की खुशखबरी को शेयर करते हैं। तस्वीरों में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि पूरा परिवार नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी जानने के बाद खुशी से झूम उठता है और एक साथ मिलकर जश्न मनाते हैं और इस खास पल को एंजॉय करते हैं।

और अब एक्ट्रेस की सेकंड प्रेगनेंसी का सच जानने के बाद फैंस भी लगातार मिस्टर एंड मिसेज वर्मा को भर-भर कर बधाइयां दे रहे हैं और पलके बिछाकर सभी शिव के छोटे भाई या बहन के आने का इंतजार भी कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पूजा बनर्जी ने अपने YouTube ब्लॉग में इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह कितने महीने प्रेग्नेंट है और किस मंथ में वर्मा परिवार में दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। बहरहाल जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि पूजा बनर्जी ने एक्टर कुणाल वर्मा से 15 अप्रैल 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद 9 अक्टूबर 2021 को गोवा में पारंपरिक बंगाली रीति रिवाजों के साथ दोबारा कवल शादी के बंधन में बंधे और फिलहाल अपनी बेस्ट और लग्जरी लाइफ को जी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *