Cli

ट्रंप पर फायरिंग करने वाला कौन है ? पहली तस्वीर आई सामने

Breaking Hindi Post

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल के अंदर बड़ी घटना होते-होते बच गई। पत्रकारों संग डिनर के बीच डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप समेत वहां मौजूद लोगों पर एक हमलावर ने हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही कि ट्रंप और उनकी पत्नी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। अब हमलावर पुलिस गिरफ्त में है और खुद डोनाल्ड ट्रंप ने उसकी पहली तस्वीर पोस्ट की है।

ट्रंप ने इसके लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमले की जानकारी भी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर वाशिंगटन डीसी में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में आरोपी शूटर की यह फोटो पोस्ट की। हालांकि उन्होंने उस पर कुछ लिखा नहीं। हमलावर की जानकारी उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। हमलावर कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है और उसका नाम कोल टॉमस एलन है जो कि 31 साल का है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शूटर के बारे में एनडीटीवी को पता चला है कि वह कैलिफोर्निया में टीचर है और उसने पिछले चुनाव में कमला हैरिस को प्रेसिडेंट बनाने वाले कैंपेन के लिए डोनेशन भी दिया था। हमलावर टॉमस एलन का डेमोक्रेटिक पार्टी लिंक भी निकल कर सामने आ रहा है। वाशिंगटन डीसी की मेयर म्यूरियल बाउजर ने सीएनएन को बताया कि फिलहाल अधिकारियों के पास इस बात का कोई संकेत नहीं

है कि वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर की घटना में किसी और की भूमिका थी। उन्होंने कहा कि इस वक्त ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि इसमें कोई और शामिल था। वहीं वाशिंगटन डीसी के अंतरिम पुलिस प्रमुख जेफरी कैरोल ने भी कहा इस वक्त ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध अकेला व्यक्ति था। यानी एक ही शूटर आया था और उसके साथ कोई नहीं था।

अपने ऊपर हुए हमले पर डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वह अकेला ही आया था और वह मेरी हत्या करना चाहता था। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह बहुत अप्रत्याशित था लेकिन सीक्रेट सर्विस और कानून परिवर्तन ने इस पर अविश्वसनीय रूप से कार्यवाही की। एक आदमी कई हथियारों से लैस होकर सिक्योरिटी चेक पॉइंट पर घुसा और उसे सीक्रेट सर्विस के कुछ बहुत बहादुर जवानों ने पकड़ लिया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने बहुत तेजी से काम किया। ट्रंप ने कहा कि अधिकारी को गोली लगी लेकिन वह बच गया

क्योंकि उसने एक ब्लड प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। उसे बहुत करीब से गोली मारी गई और जैकेट ने अपना काम किया। वह बहुत अच्छा है। वह बहुत अच्छी स्थिति में है। उसका मनोबल बहुत ऊंचा है और हमने उससे कहा कि हम उससे प्यार करते हैं और उसका सम्मान करते हैं।

दरअसल डोन्ड ट्रंप वाशिंगटन हेल्टन में बातचीत करते दिखाई दे रहे थे। तभी मेज की तरफ हलचल होने पर उनकी बातचीत रुक गई। तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दी। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के कई मेंबर्स ने नीचे रहने के लिए कहा। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अमेरिका में इतनी भारी चूक कैसे हो सकती है? वह भी प्रेसिडेंट के साथ। फिलहाल आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *