Cli

टाइगर कैस में क्यों गिर!फ्तार हुई 2 महिलाएँ? कौन है राधा-बबिता?

Uncategorized

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में बॉलीवुड ऐक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के सिलसिले में 2 लड़कियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राधा (23), बबीता (23) और हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19) तथा के रूप में हुई है। दोनों लड़कियां सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। इनमें से राधा कुणाल की गर्लफ्रेंड है।

शूटर्स तक हथियार पहुंचाने को ‘डेड लेटर बॉक्स’ तरीका अपनाया गया था। पुलिस को शक है कि आरोपी विदेश में रह रहे एक गैंगस्टर के निर्देश पर काम कर रहे थे।द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की जांच कर रहे पुलिस टीम को हथियार सप्लाई करने वाले

एक नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में पहले से तय एक स्थान से ‘डेड लेटर बॉक्स’ कहे जाने वाले तरीके का इस्तेमाल करके ये हथियार लिए गए थे।कुणाल और सुमित ने कथित तौर पर करीब दो हफ्ते पहले हथियार लाने के लिए अमृतसर गए थे। सूत्रों ने बताया कि अनिल पंडित ने एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिये कुणाल के संपर्क में था और उसने उन्हें पहले ही हथियार कलेक्ट करने की लोकेशन बता दी थी।

लड़कियों को काम के लिए दिए गए थे 10 से 12 हजार रुपयेसूत्रों ने आगे बताया कि अनिल पंडित ने इस काम के लिए उन्हें करीब 80,000 रुपये दिए थे। इस रकम में से कथित तौर पर करीब 10,000 से 12,000 रुपये बबीता और राधा नाम की दो लड़कियों को दिए गए थे, जिन्हें हथियार मुंबई पहुंचाने का काम सौंपा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *