Cli

जुबिन नटियाल के दुल्हन का सस्पेंस हुआ खत्म, सीक्रेट वाइफ का नाम और तस्वीरें आई सामने।

Hindi Post

[संगीत] बिना किसी शोरशराबे के शादी के बंधन में बंधे सिंगर जुबिन तो अब सिंगर के दुल्हन का सस्पेंस हुआ खत्म। मिज नटियाल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा। सीक्रेट वाइफ का नाम और तस्वीरें आई सामने। आखिर कौन है सिंगर की पत्नी? जुबिन की लेडी लव की तस्वीरें हो रही हैं जमकर वायरल। जैसा कि आप सभी जानते हैं फेमस सिंगर जुबे नटियाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

लेकिन अब इस शादी से जुड़ा सबसे बड़ा सस्पेंस भी खत्म हो गया है। जहां इस शादी से ज्यादा चर्चे उनकी दुल्हन को लेकर हो रहे थे। अब उन चर्चाओं पर भी मुहर लग गई है। जी हां, आपने सही सुना। सिंगर की नई नवेली दुल्हन का नाम अब फाइनली सामने आ चुका है। इतना ही नहीं उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऐसे में फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। तो चलिए आपको भी बताते हैं कौन है जुबिन की महबूबा।

दरअसल जुबिन नटियाल की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई थी। जहां एक तरफ फैंस उनके इस नए चैप्टर के लिए खुश नजर आए। वहीं दूसरी तरफ हर कोई उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुबिन ने अपने बचपन के दोस्त के [संगीत] साथ बेहद सादगी भरे अंदाज में शादी रचाई थी। यह शादी उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में पूरी तरह से प्राइवेट तरीके से हुई। जहां सिर्फ परिवार और कुछ करीबी लोग ही मौजूद थे। लेकिन अब इस कहानी में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। शादी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक लड़की के कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्हें जुबिन की पत्नी बताया जा रहा है।

इसी के साथ मीडिया रिपोर्ट्स में एक नाम सामने आया है जो है रिचा चंदेल का। कहा जा रहा है कि यही वो लड़की है जो जुबिन की बचपन की दोस्त भी है और अब उनकी लाइफ पार्टनर भी। रिचा चंदेल और जुबिन का नाम एक साथ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है और ना ही जुबिन या उनके परिवार की तरफ से इस नाम पर खुलकर कुछ कहा गया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि यह शादी उत्तराखंड के त्रिगुजी नारायण मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। खास बात यह है कि इस मंदिर को भगवान शिव और पार्वती के विवाह स्थल के रूप में भी जाना जाता है। जिससे इस शादी को और भी खास माना जा रहा है। आपको बता दें जुबिन नटियाल हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं।

उन्होंने कभी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात नहीं की और शायद यही वजह है कि उनकी शादी भी इतने लंबे समय तक सीक्रेट [संगीत] रही। अब जब दुल्हन की बताई जा रही तस्वीरें सामने आने लगी हैं, तो फैंस इस खबर को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं और सिंगर को बधाइयां दे रहे हैं। जुबिन की सादगी और प्राइवेट लाइफ को लेकर उनका यह फैसला कई लोगों को पसंद आ रहा है। आज के दौर में जहां शादियां एक बड़ा इवन बन चुकी है, वहीं जुबिन ने इसे बेहद सादगी और अपनेपन के साथ निभाया। अब देखना यह होगा कि कब जुबिन खुद सामने आकर अपनी शादी और अपनी सीक्रेट वाइफ को ऑफिशियली दुनिया से रूबरू कराते हैं। फिलहाल दुल्हन की इन वायरल तस्वीरों ने फैंस के एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। [संगीत] [संगीत] [संगीत] [संगीत] [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *