Cli

अक्षय कुमार की फिल्म में लोगों ने क्या खूबी-खामी बताई?

Hindi Post

अक्षय कुमार की भूत बंगला आज यानी 17 अप्रैल को ऑफिशियली थिएटर्स में रिलीज हो गई। प्रियदर्शन ने इसमें कॉमेडी और हॉरर के साथ नस्टाल्जिक तड़का भी लगाया है। सोशल मीडिया पर लोग इस मूवी पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। किसी को इसका ह्यूमर पसंद आया तो किसी ने इसके हॉरर एलिमेंट पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा भूत बंगला का फाइनल वर्डिक्ट।

पहला 40% में प्योर कॉमेडी, अगला 10% सस्पेंस पर शिफ्ट हो जाता है। 50 से 95% तक कहानी फुल सीरियस मोड पर चली जाती है। लास्ट के 5% में फिर से कॉमेडी। ओवरऑल यह अच्छी फिल्म है लेकिन इसकी कास्टिंग थोड़ी कमजोर लगी। मेरे हिसाब से वामिका गब्बी इस रोल में पूरी तरह फिट नहीं बैठती है। यहां किसी नए चेहरे को इंट्रोड्यूस करने का अच्छा मौका था। दूसरे यूजर ने इस पर मिक्स्ड रिएक्शन देते हुए लिखा काश भूत बंगला 10 साल पहले आती। अनपॉपुलर ओपिनियन लेकिन प्रियदर्शन के स्टाइल को दोबारा देखकर नस्टाल्जिक तो महसूस हुआ मगर थोड़ा दुख भी हुआ कि हमारे बचपन के एंटरटेनर को इतना खींचा जा रहा है फिर भी उनका ह्यूमर जबरदस्त।

बुध बंगला में हॉरर प्लस कॉमेडी है। स्टोरी मिलेगी लेकिन भूल भुलैया वाले लेवल का जादू एक्सपेक्ट करके मत जाना। तीसरे यूजर ने मूवी को 3.5 स्टार देते हुए लिखा, कुछ छोटी-मोटी कमियों को छोड़ दें तो भुत बंगला में वही मैडनेस है जिसकी उम्मीद अक्षय कुमार प्रियदर्शन की जोड़ी से की जाती है। हालांकि फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ा सीरियस हो जाता है लेकिन उसमें इतने ट्विस्ट और सरप्राइजेस हैं कि आप जुड़े रहते हैं। फिल्म की सबसे बड़ी दिक्कत इसका म्यूजिक है। प्रीतम ने इस बार निराश किया। कुल मिलाकर भुत बंगला में इतनी खूबियां हैं कि यह बड़ी हिट बन सकती है। चौथे ने भुत बंगला की खूबियां खामियां बताते हुए लिखा बहुत से लोग इससे सहमत नहीं होंगे लेकिन मेरे हिसाब से भूत बंगला टुकड़ों में ही काम करती है।

हैरानी होती है कि कुछ सबसे अच्छे और बेहद कमजोर कॉमेडी सीन एक ही फिल्म में है। हॉरर और कॉमेडी का मिक्स अच्छा है। कहानी और स्क्रीनप्ले भी ठीक है लेकिन टेक्निकल तौर पर फिल्म कमजोर लगती है। अक्षय कुमार कॉमेडी में अच्छे हैं लेकिन कई जगहों पर उनकी डायलॉग डिलीवरी काफी खराब लगी। सिनेमेटोग्राफी भी कमजोर है जो फिल्म का मजाक कम कर देती है। एक आध दिक्कतों को छोड़ दें तो पांचवें यूजर ने मूवी पर अपना पॉजिटिव रिस्पांस देते हुए लिखा अक्षय कुमार प्रियदर्शन का कॉम्बो फिर से काम करता है और दर्शकों को एंटरटेन करता है। भूत बंगला में नस्टाल्जिया का अच्छा इस्तेमाल हुआ है। फिल्म का पहला हिस्सा ओल्ड स्कूल बॉलीवुड कॉमेडी से भरा हुआ है। जहां आपको लगातार हंसी आती रहती है।

अक्षय कुमार का विंटेज गुफी अंदाज भी नजर आता है। राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल को सल्यूट। उन सबके बीच की जुगलबंदी थिएटर में खूब हंसाती है। सेकंड हाफ थोड़ा सीरियस हो जाता है और कहानी पर फोकस करता है। उसमें ठीक-ठाक हॉरर भी है। हालांकि वहां थोड़ी और कॉमेडी होती तो बेहतर होता। कुल मिलाकर फिल्म जबरदस्त है। मजा तो आया। भूत बंगला के जरिए अक्षय, प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद सिनेमाघरों में वापस लौटी है। इस प्रोजेक्ट को एकता कपूर और अक्षय ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, तबू, वामिका गब्बी, जीसेन गुप्ता, मनोज जोशी और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है। खबर लिखी है शुभांजल ने। मैं हूं आकांक्षा गोगोई। आप देखते रहिए ललित सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *