Cli

Ex को याद कर तड़पीं कंगना, 17 साल पुराने जख्मों को कुरेदा, बरसों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

Hindi Post

17 साल बाद आई कंगना की सफाई। कभी एक्ट्रेस पर लगे थे खून पीने और काला जादू करने के इल्जाम। मिस्टर एक्स के शॉकिंग आरोपों ने क्वीन को खूब किया था बदनाम। एक्स बॉयफ्रेंड के आरोपों पर बरसों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द। एक्स बीएफ का नाम लिए बिना हर आरोप का दिया जवाब। जी हां। 17 साल के लंबे अरसे के बाद छलका है कंगना रनौत का दर्द।

एक वक्त था जब एक्ट्रेस पर खून पीने और काला जादू करने जैसे सनसनीखेज आरोप लगे थे। कंगना पर यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड अध्यन सुमन ने लगाए थे। एक्ट्रेस से रिश्ता टूटने के बाद अध्या ने कंगना पर काला जादू करने, अपना पीरियड ब्लड पिलाने के साथ-साथ मेंटल टॉर्चर करने और मारने पीटने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

यहां तक कि अध्यन ने ब्रेकअप के 7 साल बाद साल 2016 में कंगना पर ब्लैक मैजिक करने का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज करवाया था। इन आरोपों ने ना सिर्फ कंगना के इमेज को झटका दिया था बल्कि इंडस्ट्री में भी हड़कंप मचा दिया था। कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को चुड़ैल बताकर बदनाम करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन अब सालों बाद कंगना का दर्द छलका है। एक पडकास्ट में कंगना ने बताया है कि कैसे उनके एक्स बॉयफ्रेंड के आरोपों के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें चुड़ैल करार दे दिया था। सीधे-सीधे शब्दों में उन्हें विच हंटिंग का शिकार होना पड़ा था। उस दौर को याद करते हुए कंगना ने कहा कि मेरे एक्स ने मुझ पर केस किया और उसके ऊपर कुछ लोग खड़े हो गए कि यह तो चुड़ैल है। खून पीती है। काले कमरे में काले पर्दे लगाकर काला जादू करती है।

तो यहां एक विच हंटिंग चल रही थी। इसके आगे कंगना ने कहा कि तब वह सिर्फ 26 या 27 साल की थी। वह वक्त बेहद मुश्किल था। लेकिन तब उन्होंने नेगेटिविटी से हटकर सिर्फ अपने काम पर फोकस करने का फैसला लिया था। कंगना ने कहा कि उस समय बहुत साफ तौर पर विच हंटिंग हो रही थी और मैं मुश्किल से 26 या 27 साल की थी। जब वो लोग मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं तो मैं उनकी तारीफ क्यों करूं? मेरे पास इसकी कुछ वजह नहीं है। कंगना ने कहा कि उस समय उस तूफान से बचने के लिए वह सिर्फ अपना बेस्ट दे रही थी। हालांकि अपनी आपबीती सुनाते हुए कंगना ने कहीं भी अध्यन सुमन का नाम नहीं लिया है।

लेकिन यह बात किसी से छिपी नहीं है कि वह एक्स कोई और नहीं बल्कि एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्यन सुमन ही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राज फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत और अध्यन सुमन के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं टिका था। डेटिंग के एक साल के अंदर ही अध्यन और कंगना ने अपनी राहें अलग कर ली थी। वहीं ब्रेकअप के लगभग 7 साल बाद उन्होंने कंगना के खिलाफ कई शॉकिंग बयान दिए थे। आध्यान ने कहा था कि कंगना ने उन पर जादू टोना करने की कोशिश की थी और पीरियड ब्लड मिलाकर खाना दिया था। एक्टर ने दावा किया था कि कंगना ने उनको कमरे में बंद किया था और कुछ मंत्र बोलने को कहे थे। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *