Cli
shruti mother

मातापिता के तलाक को लेकर बोली श्रुति हसन, कहा – वो खुश है तो हमारे लिए अच्छा है।

Hindi Post

कमल हासन और सारिका ने साल 1988 में शादी की थी, लेकिन 2002 में उनका यह रिश्ता टूट गया और साल 2004 में तलाक भी मिल गया। पैरेंट्स के तलाक के बाद बेटियों-श्रुति हासन और अक्षरा हासन की जिंदगी बिखर गई। सिंगर और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने हाल ही एक इंटरव्यू में पैरेंट्स के तलाक के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इसका उनकी जिंदगी पर क्या असर हुआ। श्रुति ने यह भी कहा कि अगर पैरेंट्स अलग रहकर खुश हैं, तो यह उनके लिए भी अच्छी बात है।

श्रुति हासन ने ‘पिंकविला’ से बातचीत में बताया कि पापा कमल हासन और मॉम सारिका के अलग होने के बाद ही उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने का मतलब समझ आया था। एक्ट्रेस के मुताबिक, पैरेंट्स के तलाक के बाद उनकी जिंदगी में सबकुछ बदल गया था।

श्रुति हासन ने कहा, ‘तलाक काफी बुरा फैसला होता है। यह बहुत दुख देता है। पैरेंट्स के साथ-साथ बच्चे भी दर्द महसूस करते हैं। आजकल तो कई घरों में यह आम हो चुका है। ऐसा नहीं है कि पैरेंट्स अलग होने या तलाक के बाद ही दर्द महसूस करते हैं। कई ऐसे भी घर हैं, जो समाज और प्रतिष्ठा के डर से पैरेंट्स साथ रहते हैं। कभी-कभी उन घरों में ज्यादा दर्द देखा जाता है क्योंकि वह छुपा होता है।’

श्रुति ने आगे कहा, ‘मेरे लिए, जो मायने रखता है, वो यह है कि जब वो (पैरेंट्स) एक साथ थे और खुश थे, तो वो सबसे खूबसूरत कपल्स में से एकथे। वो हर दिन एक साथ काम करते थे। मॉम कॉस्ट्यूम डिजाइन करतीं और पूरा परिवार फिल्मों में था। लेकिन पैरेंट्स ने जो फैसला लिया, मैं उससे खुश हूं। व्यक्तिगत रूप से दोनों काफी हिम्मती और टैलेंटेड हैं। मुझे खुशी है कि वो अब भी मेरे माता-पिता हैं और अगर वो अलग-अलग खुश हैं तो यह हमारे लिए भी अच्छा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *