जमीन कब्जा मामले में यूसुफ पठान को नहीं मिली कोर्ट से राहत। टीएमसी सांसद को कोर्ट ने लगा दी फटकार।
गुजरात हाई कोर्ट ने सोमवार को पूछा कि पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के नेता यूसुफ पठान ने राज्य सरकार द्वारा आवंटन प्रस्ताव खारिज किए जाने के बावजूद एक भी पैसा दिए बिना वडोदरा में सरकार जमीन पर कब्जा कैसे कर लिया. अदालत ने कहा, ‘कोई ऐसा नहीं कर सकता.’
मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति डी एन रे की खंडपीठ ने मौखिक टिप्पणी की कि याचिकाकर्ता उक्त संपत्ति के उपयोग और कब्जे के लिए हर्जाना देने को तैयार रहे. पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 15 जून के लिए निर्धारित की.
जस्टिस अग्रवाल ने पठान के वकील शालिन मेहता से कहा, ‘यह आवंटन का केवल प्रस्ताव था जिसे राज्य सरकार को भेजा गया था और उसने मंजूरी देने से इनकार कर दिया. बस यह बताइए कि आप इस जमीन पर कब्जा कैसे कर सकते हैं? हमारे लिए इसे खारिज करने के लिए यही पर्याप्त है.
कोर्ट ने पठान को इसे खाली करने के लिए कितना समय चाहिए. अदालत ने यूसुफ पठान पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी. पीठ ने कहा कि पठान ने वडोदरा नगर निगम (VMC) की स्थायी समिति के प्रस्ताव के आधार पर कदम उठाया जिसे बाद में राज्य सरकार को भेजा गया और उसने इसे खारिज कर।
बता दे कि यह मामला पुराना है। यूसुफ पठान ने 2025 में एक याचिका की थी हाई कोर्ट में जिसे अब कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
हाई कोर्ट ने सितंबर 2025 में पठान की वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने वडोदरा में अपने घर के पास 978 वर्ग मीटर के भूखंड को नीलामी के बिना उन्हें आवंटित करने के वीएमसी के प्रस्ताव को खारिज करने के राज्य सरकार के नोटिस को चुनौती दी थी.