Cli

योगी की पेपर लीक मा!फिया!ओं को खतरनाक चेतावनी !मचा हड़कंप!

Uncategorized

सियावर रामचंद्र भगवान की जय। सियावर रामचंद्र भगवान की जय। पवनसत हनुमान की जय। पवनसत हनुमान की जय। वृंदावन बिहारी लाल की जय। वृंदावन बिहारी लाल की जय। भारत माता की जय। भारत माता की जय। वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् नमः पार्वती पतिय हर हर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रभारी मंत्री फतेहपुर से अजीत पाल जी प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी और यहां के खागा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान जी राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति जी भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राम किशोर साहू जी लोकप्रिय विधायक अयाशा श्री विकास गुप्ता जी माननीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल जी माननीय विधायक जय कुमार सिंह जैकी जी विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान जी जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह जी पूर्व मंत्री श्री रणेंद्र प्रताप सिंह जी फतेहपुर के पूर्व विधायक श्री विक्रम सिंह जी भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष श्री अनु श्रीवास्तव जी जिला प्रभारी श्रीमती रंजना उपाध्याय जी पूर्व मंत्री श्री राधेश्याम गुप्ता जी पूर्व विधायक श्री अयोध्या पाल जी आदित्य पांडे जी भारतीय जनता पार्टी के हमारे पूर्व जिला अध्यक्ष गण श्री महेंद्रनाथ वाजपेई जी अमरनाथ चौरसिया जी रमाकांत त्रिपाठी जी मनोज शुक्ल जी प्रभुदत्त दीक्षित जी दिनेश वाजपेई जी प्रमोद द्विवेदी जी आशीष मिश्रा जी मुखलाल पाल जी भारतीय जनता पार्टी अपना दल और अन्य सहयोगी दलों के हमारे सभी पदाधिकारी गण भारी संख्या में उपस्थित फतेहपुर जनपद के फतेहपुर अयास शाह विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े हुए मेरे सभी उपस्थित बहनों और भाइयों मैं सबसे पहले मां गंगा और मां यमुना से अभी सिंचित उसके द्वाबा की इस पावन धरा को जिसे पौराणिक काल से ही ऋषि मुनियों का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है।

अनेक शिवालयों के माध्यम से यहां की आस्था को जो सम्मान देता रहा है। देश की आजादी के लिए जिस धरा ने यहां पर एक नई श्रृंखला खड़ी की ऐसी पावन धरा को जिस पावन धरा ने खजवा की 52 इमली जहां के अमर बलिदान की साक्षी है। जहां पर कहते हैं कि देश की आजादी के लिए 52 स्वाधीनता संग्राम सेनानियों को एक साथ फांसी के फंदे पर चढ़ाया गया था। ऐसी पावन धरा को जिस माटी ने ठाकुर दरियाव सिंह उनके वीर पुत्र सुजान सिंह अमर शहीद जोधा सिंह अटैया जैसे वीर सब पोतों को जन्म दिया और जिस धरा के निर्भीक पत्रकार के रूप में गणेश शंकर विद्यार्थी और राष्ट्रकवि सोहन लाल द्विवेदी जैसे महान साहित्यकार जिस धरा पर पैदा हुए इस पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए मैं आप सबका हृदय से अभिनंदन करता हूं।

स्वागत करता हूं। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] बहनों और भाइयों आज मुझे काफी दिनों के बाद आपके इस जनपद में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। दुआ की धरती 2017 के पहले आकांक्षी जनपद था। आकांक्षी जनपद का मतलब शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विकास, रोजगार, औद्योगिक विकास और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में जो पैरामीटर देश के अंदर तय किए गए थे, उनमें सबसे पिछड़े हुए जनपदों में फतेहपुर की गिनती होती थी।

सबसे पिछड़े जनपदों में इस जनपद की गिनती होती थी। बहनों और भाइयों विकास उसका नाम यहां से कोसों दूर था। या जनपद उससे वंचित था क्योंकि यहां का विकास का पैसा सिपाही सिंडिकेट के द्वारा लूट मचा दी जाती थी। सिपाही सिंडिकेट के डकैती का अड्डा बन गया था फतेहपुर। फतेहपुर की योजनाओं को वहां पर सफाई के अंदर नाच गानों में खर्च कर दिया जाता था। उनके विदेश दौरे पर खर्च कर दिया जाता था। तब ना सड़क थी, तब ना बिजली थी, तब ना मेडिकल कॉलेज था। और औद्योगिक निवेश की बात ही क्यों करनी है? उस प्रकार का वातावरण ही नहीं था।

बड़ी अजीब सी स्थिति थी। कानपुर का औद्योगिक क्षेत्र एक और प्रयागराज का औद्योगिक क्षेत्र दूसरी ओर एक और मां गंगा एक और मां यमुना लेकिन फतेहपुर पिछड़ा जनपद था विकास के पायदान पर पीछे ना विकास की सड़कें थी ना स्वास्थ्य की सुविधाएं थी ना औद्योगिक निवेशता और नौजवानों के सामने पहचान का संकट नौजवान की नौकरी पे ये सेफाई सिंडिकेट डकैती डालता था। एक नौकरी निकलती थी। उस नौकरी के लिए चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली करने के लिए निकल पड़ती थी। याद करिए 2012 से लेकर के 2017 के बीच में जितनी भर्तियां निकली सब विवादित हुई।

कहीं भी मेरिट का ख्याल नहीं रखा गया। कहीं भी योग्य लोगों को नौकरी नहीं मिली। 2017 के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जो परिवर्तन हुआ आज आप सबके सामने है। अकेले यूपी में अकेले यूपी में हम लोगों ने पिछले 9 सवा5 वर्ष में 9 लाख से अधिक यूपी के नौजवानों को सरकारी नौकरी यूपी राज्य सरकार के अधीन उपलब्ध करवाई है। आज जब मैं देखता हूं आज जब मैं देखता हूं यूपी के अंदर कोई नौकरी का नियुक्ति पत्र वितरित करता हूं यूपी पुलिस हो शिक्षकों की भर्ती हो अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से अभियंताओं की भर्ती हो या उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से होने वाली कोई भी भर्ती हो नियुक्ति पत्र में मुझे अब फतेहपुर के नौजवान भी दिखाई देते हैं और फतेहपुर के नौजवान भी बड़े गर्व के साथ आकर के सीना तान करके अपनी योग्यता के अनुसार नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हैं तो मुझे अच्छा लगता है कि फतेहपुर का नौजवान भी नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहा है।

आज बहनों और भाइयों अगर विकास की योजना की बात होती तो सड़क हो, पुल हो, फ्लाई ओवर हो, ब्रिजेज हो, बिजली हो निवेश हो, हॉस्पिटल हो, कंप मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय हो या मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य अब वह आपके जनपद में होता है। और फतेहपुर में पहले क्रांतिकारी होते थे। फतेहपुर में पहले स्वाधीनता संग्राम होने होते थे। याद करिए यही के निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर कानपुर का मेडिकल कॉलेज बन गया लेकिन फतेहपुर वंचित था और फतेहपुर में हम लोगों को यह सौभाग्य जाता है कि हम लोगों ने अमीर अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरिया सिंह के नाम पर आपके फतेहपुर में मेडिकल कॉलेज दिया है और मेडिकल कॉलेज आज यहां के स्वास्थ्य की सुविधा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बना हुआ है। अब बेहतरीन कनेक्टिविटी है।

और अब तो औद्योगिक क्षेत्र भी आपके फतेहपुर के अंदर तैयार हो रहा है। मैं यहां देख रहा था अभी प्रदर्शनी को कितनी अच्छी प्रदर्शनी थी। कितना पोटेंशियल है। ये पोटेंशियल पहले भी था। ये क्षमता पहले भी थी। यहां पर पीओ काम कर रहे हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में यहां का कुन एक नई पहचान बना रहा है। यहां का नौजवान जहां कहीं भी जाता है अपनी पहचान बनाता है। और जब मैं यहां के अन्नदाता किसानों की जो भी जैविक प्रोडक्ट है नेचुरल फार्मिंग के कार्यों को देखता हूं। खासतौर पर पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे साथ यहां पर पूर्व मंत्री के रूप में श्री धुन्नी भैया ने जो है उनके खेत की उपज जब प्राप्त होती है रविवेंद्र सिंह धुन्नी जी के खेत में तो मुझे उसकी जानकारी प्राप्त होती रहती है। बहनों और भाइयों, क्या यह 2017 के पहले संभव था? क्या यह 17 के पहले संभव था? नहीं था।

क्योंकि तब ना युवा सरकार के एजेंडे के हिस्से थे। ना अन्नदाता किसान सरकार के एजेंडे का हिस्सा था। ना विकास उनके एजेंडे का हिस्सा था। सेफाई का विकास हो। बाकी सब भाड़ में जाए और यही लोग करते थे। लेकिन अब मोदी जी के मंत्र के अनुरूप सबका साथ सबके विकास के भाव के साथ डबल इंजन की सरकार अब विकास के कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बहनों और भाइयों जिन्होंने युवाओं का शोषण किया छात्रों के सामने अंधकारमय जीवन दिया था। पूरी की पूरी पीढ़ी के भरोसे के साथ खिलवाड़ किया था। आज वो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस किस प्रकार की घड़ियाली आंसू बहाने का काम कर रही है। हम आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति जिन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पिछले तीन दिनों के अंदर बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा था प्रधानमंत्री मोदी जी ने घोषणा की और केंद्रीय कैबिनेट ने कल निर्णय लिया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया को कम से कम 10 वर्ष की सजा और ₹1 करोड़ तक की फाइन की व्यवस्था करेगी। कैबिनेट ने पास कर लिया है।

अब सोमवार को की देश की संसद में यह बिल आने वाला है। मान करके चलिए माफिया मिट्टी में मिलेंगे। कोई रोक नहीं सकता माफिया को मिट्टी में मिलने से। ये नकल माफिया ये कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विरासत है। इन्होंने पाला हुआ था इन्हें।

यही लोग पालते थे और आज कैसे फिर सामने आकर के अपना चेहरा दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने जो घोषणा की है छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की जिसने भी दुस्साहस किया उसके खिलाफ जितनी सख्त कारवाई होगी। नीट की परीक्षा को एक समय सीमा के अंदर करवा करके छात्रों का साल भर खराब ना हो इसके लिए एक समय सीमा पर परिणाम भी दे दिया। ये संस्था की नीट का नीट की पहली परीक्षा में लीकेज हुए थे।

प्रश्न पत्र लीक कराए थे। कुछ माफियाओं ने उनकी गिरफ्तारी हुई और कल आपने देखा होगा नेशनल टेस्ट एजेंसी जो थी एनटीए के 37 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। सेवाएं हमेशा के लिए समाप्त। बढ़ाने की हमेशा के लिए समाप्त। कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। उनकी संपत्तियां जप्त होंगी। उन्हें सजा होगी। यह छात्रों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखकर के मोदी जी के द्वारा लिए गए हुए कद कड़े कदम है।

उठाए गए हुए कड़े कदम है। जिन छात्रों के जीवन जिन जिन छात्रों का उज्जवल भविष्य पर इस देश का उज्जवल भविष्य निर्भर करता है। और मैं प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा उठाए गए इन कड़े कदमों का हृदय से स्वागत करता हूं। उनका अभिनंदन करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं कि प्रधानमंत्री जी आपने छात्रों के लिए आपने युवाओं के लिए पिछले 12 वर्ष में अनेक कदम उठाए हैं। आपने डिजिटल इंडिया के नाम पर आपने प्रधानमंत्री स्टार्टअप स्कीम के दिन आपने प्रधानमंत्री स्टैंड अप स्कीम के अंतर्गत आपने भारत के नौजवानों के लिए एक नई आशा की किरण दी।

आपने देश के [चीखने की आवाज़] अंदर युवाओं के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति देकर के भारत का नौजवान अब भारत ही नहीं केवल घिसी पिटी शिक्षा नहीं बल्कि नए कलेवर के रूप में नई शिक्षा नीति के माध्यम से वैश्विक जगत में अपनी दाग को का लोहा मना सकता है।

यह व्यवस्था भी दी। आज आपके कारण है भारत में हमारा नौजवान आज अपनी पहचान को जब दुनिया के देशों में देता है तो सीना चढ़ा करके जाता है। दुनिया में उसे सम्मान मिलता है। आज भारत के नौजवान के लिए जीवन के अनेक क्षेत्र खुले हैं। आपने एक वर्ष में 12 लाख [चीखने की आवाज़] सरकारी नौकरी भारत के नौजवानों को दी और 12 वर्ष में देश के अंदर करोड़ों नौजवानों को सरकारी नौकरी देकर के उनके जीवन को उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर किया है।

और आज जब देश के अंदर युवाओं में कुक बाकी थी आप स्वयं सामने आए हैं। आपने युवाओं के साथ संवाद बनाया है और देश की संसद से एक सख्त कानून बनाने के लिए कैबिनेट से आपने एक नए अधिनियम के मसौदे को पास करके दिन रात एक करके पास करके उस दिशा में जो कदम उठाया है वह अभिनंदनीय है और मैं इसका उत्तर प्रदेश के युवाओं की ओर से उत्तर प्रदेश के छात्रों की ओर से इसका स्वागत करता हूं और अभिनंदन करता हूं। बहनों और भाइयों मैं यूपी के नौजवानों से कहना चाहता हूं यह डबल इंजन की सरकार याद करिए पहले दिन से कह रही है कि जिसने छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो मान के चलिए कि उस के लिए दो ही जगह होगी या तो जेल होगी और संपत्ति जो भी बाप दादों के द्वारा कमाई गई संपत्ति होगी उसको हम ज्त भी करेंगे। करेंगे।

याद करना हमने उन पर लगाम भी कसी है। बहुत सख्ती से लगाम कसी है। कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। अगर खिलवाड़ सपा की तरह समाजवादी पार्टी की सरकार की तरह खिलवाड़ होता तो यूपी के अंदर हम 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं दे पाते। नहीं दे पाते। यूपी के अंदर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम को हम लोग बढ़ावा नहीं दे सकते थे। बड़े-बड़े विकास के कार्यों को आगे नहीं बढ़ा सकते थे। बड़ा निवेश इसलिए नहीं आता था क्योंकि हर जगह कोई ना कोई गुंडा कोई ना कोई माफिया हावी होकर के सरकार को चुनौती देता था।

आज मैं कह सकता हूं हमने पहले दिन कह रखा था। याद करिए समाजवादी पार्टी में एक नारा गूंजता था कि देख सपाई बिटिया घबराई बहनों और भाइयों अब यह नहीं है अब माफिया हो पेशेवर हो या बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ कोई व्या कोई गुंडा हो इनके लिए दो ही जगह है या जेल है या जहन्नुम है इसके अलावा तीसरी कोई जगह नहीं है इनके लिए [हौसला बढ़ाने की आवाज़] सरकार ने जो घोषणा की उसको प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। और बहनों और भाइयों उसी को लागू करने के लिए आज मैं फतेहपुर में आपके बीच आया हूं। अब याद करिए आज बिना भेदभाव के योजना का लाभ गरीब को मिल रहा है। विकास गांव तक पहुंच रहा है।

अन्नदाता किसान खुशहाल हो रहा है। नौजवान को सरकारी नौकरी और नौजवान को उसकी रुचि के अनुरूप शिक्षा की व्यवस्था आखिर फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में आज यहीं के नौजवान तो भर्ती होकर के डॉक्टर बन रहे हैं। याद करिए 2000 27 में जब यहां का बैच निकलेगा वह भी कहेगा कहां से आपने लिया है? कहेगा फतेहपुर मेडिकल कॉलेज से मैंने अपनी डिग्री ली है। नाम फतेहपुर का आएगा। अब फतेहपुर आकांक्षी नहीं रहा। अब फतेहपुर यूपी के विकास यात्रा का सहभागी बनकर के बराबर में भागीदार बन रहा है और फतेहपुर भी प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत की संकल्पना का सारथी बनकर के आगे बढ़ रहा है।

बहनों और भाइयों उसी प्रक्रिया के साथ जोड़ने के लिए आज मैं यहां पर दो विधानसभाओं के विकास की इन परियोजनाओं के साथ आपके बीच में आया हूं। यह विकास की परियोजनाएं जिन दो विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी हुई है फतेहपुर फतेहपुर की और या शाह की अया शाह में हमारे विधायक श्री विकास गुप्ता है और बहनों और भाइयों अगर आपने फतेहपुर नगर में भी विक्रम सिंह को भी चुनाव जीता करके भेजा होता तो विकास आपका कई गुना आगे बढ़ा होता। इस सपा के एजेंडे में कभी विकास नहीं था और ना है। इसलिए वे कहीं जाते भी नहीं। वे सब बेरोजगारों की तरह घूम रहे हैं क्योंकि ठेके पट्टे अवैध जमीन पर कब्जे सब उनका धंधा चौपट हो चुका है। इसलिए समाजवादी पार्टी के लोग हताश और निराश बैठे हुए हैं। उनके लिए कोई जगह नहीं है। क्योंकि पहले तो ये किसी भी खाली जमीन को देखते थे, प्लॉट देखते थे। उसमें कोई भी सपाही कब्जा कर लेता था। आप सोचो कितना दुस्सा भारतीय जनता पार्टी ने 1990 में लखनऊ में एक कार्यालय के लिए जमीन ली और वहां पे कार्यालय बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चंदा इकट्ठा करके कार्यालय बनाने की कारवाई को जब आगे बढ़ाया नक्शा पास कराने के लिए गए आप आश्चर्य करेंगे कि उस जमीन पर भी समाजवादी पार्टी के एक पूर्व विधायक ने कब्जा किया ।

हुआ था तो कल हमने बुलडोजर भेज के उस कब्जे को वहां से हटवाया है। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] यही इनका धंधा था। जो खाली प्लॉट है उस पर ये जबरन कब्जा कर लेते थे। किसी गरीब का, किसी व्यापारी का, किसी किसान का खेत बोता कोई और था काटने के लिए चले जाते थे। अब करेंगे तो इनको मालूम है कि उसका खामियाजा क्या भुगतना पड़ेगा। और इसलिए बहनों और भाइयों समाजवादी पार्टी की विकास में कोई रुचि नहीं है। नौजवान के रोजगार में कोई रुचि नहीं है। गरीब कल्याण में कोई रुचि नहीं है। याद करिए ना आज गरीब को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ। गरीब को फ्री में आवास की सुविधा का लाभ। गरीब को फ्री में ₹ लाख की आयुष्मान भारत की सुविधा गरीब के घर में रसोई गैस का चोला हर गरीब के लिए सुविधा है तो किसान के लिए भी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना है और किसान ही नहीं बल्कि सह किसान के लिए भी है और उसके परिवार के लिए भी सुविधा है।

अगर दुर्भाग्य से किसी आपदा की चपेट में आ गया तो किसान के परिवार को बिना किसी सिफारिश के ₹ लाख की सहायता मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत प्राप्त हो जाता है। यह हमारी प्रतिबद्धता है। निजी नलकूप को हमने फ्री करवाया। अन्नदाता किसान को फ्री में हम इसकी सुविधा का लाभ देंगे। और बहनों और भाइयों फ्री में जल की उपलब्धता उनके बिजली बिल ₹000 करोड़ का सालाना आता था।

हमने कहा किसान नहीं देगा यह हम लोग देंगे। आज हम उनके किसानों के निजी ट्यूबवेल के भी बिजली बिल का भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है। बहनों और भाइयों अच्छी सरकार आती है तो बिना भेदभाव की योजनाओं का लाभ आपको उपलब्ध करवाती है। और अच्छी सरकार आती है बिना भेदभाव के विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाती है। जो बात यहां पर विकास गुप्ता जी कह रहे थे। जो बात यहां पे कृष्णा पासवान जी कह रही थी। जो बात यहां पर साध्वी निरंजन ज्योति जी कह रही थी और जो कार्य यहां पर हमारे विधायक गण श्री राजेंद्र पटेल जी श्री जैकी जी इनके द्वारा कराया जा रहा है यह इसलिए क्योंकि इनके द्वारा पैरवी होती है। ये लोग जब फतेहपुर में रहते हैं तो अपने क्षेत्र में जनता के विकास के कार्यों के लिए लगातार प्रयास करते हैं। विकास की योजनाओं को गरीब कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम करते हैं। लेकिन जब यहां से लखनऊ आते हैं तो लखनऊ में लगातार अपने क्षेत्र की पैरवी करते हैं।

फतेहपुर के विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। ये प्रयास का परिणाम है और अभी तो ये दो ये दो विधानसभाओं के लिए हम लोग यहां पर आज आए हैं। आज में इनमें जो कार्य यहां के लिए आज किए जा रहे हैं। फतेहपुर बवा हिता मार्ग के सुदृणीकरण का बहराइच बांदा मार्ग के सुदृणीकरण का असोदर जौली रामनगर कोहन मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का पुलिस लाइन में बहम जिला जो पुलिस बैरक के निर्माण का पीएसी बहानी में बैरक के निर्माण का और राजकीय आईटीआई फतेहपुर के उन्नयन कार्य का 50 बेड के आयुष हॉस्पिटल ग्राम मवेली बुजुर्ग फतेहपुर के लोकार्पण का आईटीआई सिविल लाइन फतेहपुर का प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर के उन्नयन का और 160 करोड़ से अधिक की पेयजल पुनर्गठन योजना के लोकार्पण का कार्यक्रम आज यहां पर संपन्न हुआ है।

बहनों और भाइयों इसके साथ ही शिलान्यास जो हो रहा है मनावा सरकठी मार्ग के चौड़ीकरण शंकरपुरवा सतखरा गडियन डेरा बंदवा मार्ग के चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण का आपके यहां पर मेडिकल कॉलेज तो दिया ही गया है। अब यहां पे नर्सिंग कॉलेज के और उसके हॉस्टल के निर्माण के शिलान्यास का भी काम हो रहा है। नर्सिंग कॉलेज का मतलब जो बेटी बीएससी नर्सिंग कर लेगी यह मान के चलिए 100% उसकी जॉब लगनी लगनी है। अब बात अब फतेहपुर की बेटी फतेहपुर में या प्रदेश में रोजगार और नौकरी यही प्राप्त कर लेगी। और राजकीय पॉलिटेक्निक फतेहपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग यह सभी यहां के पॉलिटेक्निक में ही अब उसका ट्रेनिंग करवाई जाएगी।

ट्रांजिट हॉस्टल पुलिस लाइन में और साइबर थाने के प्रशासनिक भवन के शिलान्यास के साथ ही हम बुआ फतेहपुर में ग्रामीण स्टेडियम के भी निर्माण के कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। बहनों और भाइयों यह विकास की परियोजनाएं जो सैकड़ों करोड़ की आज यहां पर दी जा रही है। यह यहां के लोगों का तो हित होगा ही।

विकसित फतेहपुर के माध्यम से विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने का एक माध्यम है। और यहीं पे साध्वी निरंजन ज्योति जी कह रही थी ये सारा क्षेत्र एयरपोर्ट का है। कुछ पिछली सरकारों में कब्जा हो गया था। कुछ कब्जा मुक्त हुआ है। हमने कहा तात्कालिक रूप से तो हम लोगों ने हेलीपैड के लिए मांगा हुआ है। हर विकास खंड में हम एक हेलीपैड बना रहे हैं और फिर आने वाले समय में विकास के अन्य परियोजनाओं को लेकर के आएंगे यहां पे।

आज यहां पे जिन दो विधानसभाओं के लिए योजनाएं दी जा रही है। वहां की जनता जनार्दन को मैं हृदय से बधाई देता हूं। मैं यहां के विधायक विकास गुप्ता जी को भी बधाई देता हूं। प्रयास करते हैं। लगातार लगते हैं, कार्य करते हैं। विकास की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए लगातार आते हैं। और ये हमारे विधायक जो मंच पर बैठे हैं। सभी लोगों के द्वारा जो प्रयास किया गया है उन सभी प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए आप सबको अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मैं एक बार फिर से फतेहपुर वासियों को हृदय से इन विकास योजनाओं की बधाई देता हूं। पूरे फतेहपुर का विकास हमारी प्राथमिकता है। अब मैं मानता हूं कि जब भी नीति आयोग के सर्वे होंगे तब फतेहपुर आकांक्षी जनपद नहीं बल्कि विकसित जनपदों में अपना नाम लिखा चुका होगा।

इस विश्वास के साथ मैं एक बार फिर से फतेहपुर जनपद को पूरे जनपद वासियों को हृदय से बधाई देते हुए अपनी मंगलमय शुभकामनाएं आप सबके प्रति व्यक्त करते हुए वाणी को देता हूं विराम। जय जय श्री राम। जय [हौसला बढ़ाने की आवाज़] श्री राम। बहुत-बहुत साधुवाद आपको माननीय मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *