मैं अपने मकसद में कामयाब हो गया। मैं चाहता था कि तेरी जुबान से शहर निकलवाऊं। हम रावण नजर आते आपको। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तहलका मचा दिया है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन इन चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने जाने-अजाने में योगी के राजनैतिक विरोधियों को कमजोर करना शुरू कर दिया है। ओवैसी के बयान सुनकर अब यह लगने लगा है कि वह सीएम योगी के विरोधियों को निपटाकर ही दम लेंगे।
सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि जिस तरह से केंद्र में राहुल गांधी अपने बयानों से बीजेपी को फायदा पहुंचा रहे हैं। ठीक यही काम उत्तर प्रदेश में ओवैसी सीएम योगी के लिए कर रहे हैं। आपको बता दें कि ओवैसी सीएम योगी के सबसे बड़े विरोधी अखिलेश यादव के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव की एक बड़ी ताकत यानी मुस्लिम वोटों को तोड़ना शुरू कर दिया है। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने मुस्लिम नेता आजम खान और उनके परिवार का साथ छोड़ दिया।
उनके संकट के समय उनका हाल तक नहीं पूछा लेकिन हम आजम है और आजम ही रहेंगे मगर तुम नहीं रहोगे इंशा अल्लाह। ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव ने हम पर तीर मारा है। यानी अखिलेश यादव को मैं रावण नजर आता हूं। लेकिन मैं अपने मकसद में कामयाब हो गया हूं। ओवैसी ने कहा कि मैं चाहता था कि अखिलेश यादव की जुबान से जहर उगलवाऊं।
मैं चाहता था कि यह जाहिर हो जाए कि अखिलेश यादव दाढ़ी और टोपी वालों से कितनी नफरत करते हैं। आइए अब आपको असदुद्दीन ओवैसी का वो बयान सुनवाते हैं जिसे सुनकर आज सीएम योगी बहुत खुश हो रहे होंगे। कि सुनो सपा वालों सुनो अखिलेश यादव और तुम्हारा यादव परिवार कैराना का एक-एक बच्चा और बच्ची मुजफ्फरनगर का एक एक बुजुर्ग उत्तर प्रदेश का एक एक आलिम दीन हम आजम है हम आजम रहेंगे इंशा्लाह ताला मगर प्यारे तुम नहीं रहोगे इंशा्लाह तालामेरे अजीज दोस्तों और बुजुर्गों अब आकर हमको बोल रहे हैं और इनडायरेक्टली हम पर तीर तीर मारा किलेश ने अरे हमको ले जाकर रावण से मिला दिया। हम रावण नजर आते आपको अखिलेश हमको रावण यानी जो बाद बीजेपी मोहन भगवत मोदी आदित्यनाथ अमित शाह बोलते वही जबान में अखिलेश ने कह दिया शुक्रिया अखिलेश यादव।
मैं अपने मकसद में कामयाब हो गया। मैं चाहता था कि तेरी जुबान से जहर गलवाऊं। मैं चाहता था कि तेरी जुबान से ये जाहिर हो जाए कि तू एक दाढ़ी और टोपी रखने वाले से कितना नफरत करता है। तेरी नज़र में हर गयूर मुसलमान तेरे लिए एक दुश्मन है। तेरी नज़र में हर मुसलमान जो सर पर टोपी और चेहरे पर दाढ़ी है। तुमको वो रावण नज़र आता है।
अखिलेश यादव सुन लो। तुम मुझे गाली दे रहे हो। मुझे कोई परवाह नहीं। सुनो समाजवादी वालों, सुनो कांग्रेस वालों, सुनो बीजेपी और आरएसएस वालों, मैं अपने पार्टी के काश के लिए अपने जिस्म का एक-एक खून का कतरा बहाने को तैयार हूं। मैं मरने को तैयार हूं। मैं जद्दोजहद करता रहूंगा। मौत तो सबको आएगी।