Cli

सावधान! व्हाटसअप हो रहा है हैक! ऐसे बचे!

Uncategorized

आज एक और चौंकाने वाली खबर आई। कल WhatsApp का इस्तेमाल तो आजकल सब लोग करते हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस वक्त WhatsApp को हैक करने की शिकायतें अचानक बढ़ गई हैं। WhatsApp पर अननोन नंबर से मैसेज आता है। कोई गाड़ी के चालान का लिंक भेजता है। कभी गैस या पानी के बिजली के बिल के नाम पर सस्पेक्टेड फाइल भेज दी जाती है। कभी बिजली का कनेक्शन कटने के नोटिस के नाम पर लिंक भेज दिया जाता है और अगर किसी ने इस लिंक को क्लिक कर लिया तो उसका WhatsApp हैक हो जाता है

और इसके बाद आपके फोन नंबर से उन लोगों को मैसेज किए जाते हैं जो आपकी फोन बुक में है। दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर रजनीश गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते उनका भी WhatsApp हैक करने की कोशिश की गई। इसी के बाद उन्हें लगा सबको ऐसे खतरे से सावधान करना चाहिए। रजनीश गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी सस्पेक्टेड नंबर से भेजी गई फाइल या लिंक पर क्लिक ना करें। वरना आपके साथ आपके जानने वाले भी मुश्किल में फंस सकते हैं। आजकल बहुत सारे लोगों के पास कहीं ना कहीं से कोई शादी का वेडिंग विजिट वेडिंग कार्ड का इनविटेशन आता है। जल बोर्ड के बिल को कोई अगर वेरीफाई करता है या नहीं भरता है या कोई इस तरह का झांसा देके वह आपके फोन में एपीके फाइल भेज देते हैं। जैसे ही फ्रॉडस्टर के भेजे हुई वाली फाइल पर कोई क्लिक करता है

मैसेज फॉरवर्डिंग कॉल फॉरवर्डिंग और साथ-साथ फोन की कुछ जो जो परमिशंस हैं वह चली जाती हैं। जैसे ही आपका वह ओटीपी फॉरवर्ड हो जाता है फ्रॉडस्टर आपका WhatsApp नंबर क्योंकि उसे ऑलरेडी पता है आपका WhatsApp नंबर तो वह नंबर अपने फोन में एक्टिवेट करता है जो आपके फोन पे गया है, वो चूंकि फॉरवर्डेड है, वो अपने फोन में एक्टिवेट कर लेता है। आपका ही नाम बहरूपिया बनके लोगों से कुछ चंद पैसे मांगेगा कि मैं अभी बिजी हूं। आपको कॉल करते हैं तो चूंकि कॉल फॉरवर्डेड है, आपको तो रिंग करेगा आ नहीं रही है।

जा रही है फ्रॉडस्टर के नंबर पे, वो रिंग को रिस्पॉन्ड नहीं करता है तो आप उसको लगता है आपके मित्र को कि आप मुसीबत में हैं। और अमाउंट कई बार इतना छोटा होता है तो आपको लगता है तो आपका मित्र जो है उस झांसे में आ जाता है तो जॉइंट सीपी रजनीश गुप्ता ने ये भी बताया कि हैक्ड WhatsApp को किस तरह से रिकवर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो भी सस्पेक्टेड लिंक या फाइल आई हो, के साथ शेयर करें ताकि पुलिस फ्रॉड करने वाले तक पहुंच सके। तो कई तरीके से जब WhatsApp हैक हो जाता है तो आदमी परेशान होता है मैं करूं क्या? तो सबसे पहले याद रखें हैश हैश टू वन हैश। ये नंबर जैसे ही आप एक यूएसएसडी कोड है, जैसे ही आप इसको अपने उसमें डायल करके अ डायल करते हैं, तो किसी तरह की भी कॉल फॉरवर्डिंग हो या एसएमएस फॉरवर्डिंग हो वो डिसेबल हो जाएगी। और फिर WhatsApp द्वारा जो लिंक प्रावधान है, हालांकि

उन्होंने लिंक तीनों चीजों के लिए दिए हैं अपने मेटा ने, Facebook के लिए भी दिया है, है। WhatsApp के लिए जो दिया है वो अलग है। के लिए अगर हैक होता है वो अलग है। तो WhatsApp के ही एक प्लेटफॉर्म पर जाकर आप जब उसके ऊपर स्टेप बाय स्टेप फॉलो करेंगे, तो आपका जो फ्रॉडस्टर के अकाउंट में WhatsApp चल रहा है, वो बंद हो जाएगा। आप ईमेल देते हैं जब ये प्रक्रिया करते हैं अपनी, उस ईमेल पे आपका एक एक्टिवेशन लिंक या आपको एक माध्यम से जब आप दोबारा रिस्टोर करते हैं, तो ओटीपी चूंकि आपने उम उसको रिस्टोर कर रखा है, आप ही के मोबाइल पे आएगा और आपके फोन में वो WhatsApp दोबारा से रिस्टोर हो जाएगा। हमारे देश में कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या 125 करोड़ है। और इनमें से 86 करोड़ WhatsApp यूजर्स हैं। सब लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए WhatsApp की हैकिंग से जो खतरा है, बहुत गंभीर है, बहुत बड़ा है। आजकल बैंकिंग सर्विसेज भी WhatsApp पर हैं। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। किसी अनजान नंबर से आए मैसेज और लिंक पर क्लिक ना करें, वरना आप मुसीबत में फंस सकते हैं। तरह की गलती हो जाए, तो तुरंत पुलिस को खबर करें या फिर 1930 पर फोन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *