सीएम बनने के बाद विजय थलपती काफी चर्चा में आ गए हैं उन्होंने कई भाषण दिए और कहीं बड़े फैसले लिए। ऐसे ही एक भाषण के दौरान उन्होंने कुछ वाक्य बोले इसके बाद उनके करीबी दोस्त ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
दरअसल मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले भाषण में अभिनेता-राजनेता ने कहा कि वह गरीबी और भूख को समझते हैं। अब उनके क्लास 3 के क्लासमेट और नेटफ्लिक्स शो ‘डीकपल्ड’ के निर्माता मनु जोसेफ इस बात पर गुस्सा हो गए हैं।
सोमवार सुबह मनु ने ट्विटर पर विजय के मुख्यमंत्री के रूप में पहले भाषण की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले भाषण में विजय ने कहा कि वे गरीबी में पले-बढ़े हैं और उन्हें भूख का भी अनुभव है। यह सरासर झूठ है क्योंकि वे लॉयोला स्कूल में तीसरी क्लास में मेरे क्लासमेट थे।’
उन्होंने यह भी बताया कि विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने उनके लिए कॉलीवुड में रास्ते खोले और आगे कहा, ‘उनके पिता एक फिल्म निर्माता थे जिन्होंने अपने बेटे को फिल्मी करियर बनाने में मदद की। यह संभव है कि अधिकांश फिल्ममेकर्स की तरह उनके पिता को भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यह तमिलनाडु की गरीबी के बराबर नहीं है। कई अमीर लड़के कंगाल होने को गरीबी समझ लेते हैं। ये दोनों बिल्कुल अलग बातें हैं।’
बता दे मनु जोसेफ एक पूर्व पत्रकार और लेखक हैं, जिनका संबंध फिल्मी परिवार से है। उनके पिता, जोसेफ मदापल्ली ने मलयालम फिल्म ‘थोरनम’ (1987) का निर्देशन किया था। उनके 2010 के नोवल ‘सीरियस मेन’ का सुधीर मिश्रा ने 2020 में नेटफ्लिक्स फिल्म में रीमेक बनाया था, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे।