Cli

अरिजीत सिंह को लेकर ये क्या बोल गए अभिजीत सावंत, मचा कोह!रा!म

Uncategorized

भूलना पाऊंगा गीत से लोगो के दिल में अपनी अलग जगह बनाने वाले सिंगर अभिजीत सावंत कई सालो से इंडस्ट्री से दूर है। हालांकि अचानक क्या हुआ ? क्यों उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ी? इस बारे में इतने सालो में कभी उन्होंने खुलकर बात नही की.

लेकिन अब उन्हींने एक ऐसा बयान दिया है जिसने इंडस्ट्री में चल रहे भेदभाव को स्पष्ट किया है।हाल ही ‘फिल्मज्ञान’ से बातचीत में अभिजीत सावंत कहते हैं, ‘यह तकदीर की बात है। मैं तब अरिजीत से कहीं ज्यादा पॉपुलर था। अरिजीत 2005 के बाद लाइमलाइट से दूर रहे। उन्होंने इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर काम किया। हालांकि, ‘आशिकी 2’ के गाने ‘तुम ही हो’ ने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया।’

सिंगर ने बातो बातो में बताया की इंडियन आइडल’ का पहला सीजन जीतने के बाद अभिजीत घर-घर में पहचाने जाने लगे थे और उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली, जबकि अरिजीत सिंह ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लेने के बावजूद शो के बाद लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहे।

आगे उन्होंने कहा की कैसे अपने-अपने शो के बाद उनके करियर ने बिल्कुल अलग मोड़ लिए। अभिजीत ने कहा, ‘2005 के बाद अरिजित लाइमलाइट से दूर रहे। कम से कम 10 साल तक, इसे आप एक तरह से छिपा हुआ वरदान कह सकते हैं।

वे म्यूजिक स्टूडियो जाते रहे और सभी बड़े म्यूज़िक कंपोजर्स के साथ काम किया, लेकिन सिंगर के तौर पर नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर।’ सिंगर ने आगे कहा, ‘उन्होंने फिर से शुरुआत की और अपना सफर नए सिरे से शुरू किया; उस समय उन्हें कोई नहीं जानता था।’

इसके बाद अभिजीत ने बताया कि उस समय उनकी पॉपुलैरिटी अरिजीत से कहीं ज्यादा थी। उन्होंने कहा, ‘अगर आप उस समय उनकी और मेरी तुलना करें, तो मैं बहुत पॉपुलर था, लेकिन वे नहीं थे। इसलिए, मुझ पर जो दबाव था, वह उनके दबाव से बिल्कुल अलग था।’

उन्होंने कहा, ‘दर्शकों की एक कमी यह है कि हम सफल व्यक्ति की तो तारीफ करते रहते हैं, लेकिन जिनके बारे में ज्यादा नहीं जानते, उनमें कमियां निकालते रहते हैं। बात बस इतनी ही नहीं है। हर किसी का अपना सफर होता है। हर कोई अपना काम करने और अपनी जिंदगी जीने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्हें करने दें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *