27 साल की शादी डिवोर्स की खबरों से हिला साउथ सिनेमा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप और कोर्ट तक पहुंच गया मामला और अब अचानक आया एक ऐसा ट्विस्ट जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। क्या थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता फिर से एक हो गए हैं आखिर कोर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पूरा केस ही खत्म हो गया। चलिए आपको इसकी इनसाइड स्टोरी बताते हैं। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय एक बार फिर से हेडलाइंस में हैं और इस बार बचा उनकी कोई फिल्म या पॉलिटिकल स्टंट नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। पिछले कुछ महीनों से विजय और उनकी पत्नी संगीता के डिवोर्स केस की खबरें लगातार हेडलाइंस पे थी।
खबरें थी कि 27 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया था और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही थी। लेकिन अब इस कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आया जिसने उनके फैंस को एक राहत की खबर सुनाई और इस पूरे फैसले की उम्मीद भी नहीं थी। दरअसल रिपोर्ट की मानें तो संगीता ने तमिलनाडु की एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर अपनी डिवोर्स पिटीशन को वापस ले लिया है। इसके बाद कोर्ट ने इस पूरे मामले को निपटा दिया है।
यानी अब विजय और संगीता के बीच डिवोर्स नहीं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और परिवार का जो विवाद था वह खत्म हो चुका है। आपको याद दिला दें फरवरी 2026 में संगीता ने कोर्ट में डिवोर्स की पिटीशन को दाखिल किया था। उस वक्त उन्होंने विजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका उनका दावा था कि विजय का एक महिला एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। संगीता ने बताया कि उन्हें इस रिश्ते की जानकारी साल 2021 में मिली थी। संगीता का आरोप था कि विजय रिश्ता खत्म करने का भरोसा दे चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी एक्ट्रेस के साथ पब्लिक इवेंट और फॉरेन ट्रिप अपनी लगातार कर रहे हैं। इतना ही नहीं पिटीशन में उन्होंने मेंटली टॉर्चर के भी आरोप लगाए थे।
उन्होंने कोर्ट से यह भी कहा था कि केस चलने तक उन्हें विजय के चेन्नई वाले घर में रहने की अनुमति दी जाए क्योंकि वह एक ब्रिटिश नागरिक हैं और भारत में उनके पास कोई दूसरा घर नहीं है। लेकिन अब यह पूरा मामला बदल चुका है। कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होकर संगीता ने साफ कहा कि अब उन्हें डिवोर्स केस को आगे नहीं बढ़ाना। इसके बाद कोर्ट ने उनकी पिटीशन वापस लेने वाली जो अनुमति थी उसको स्वीकार किया और इस केस को बंद कर दिया। आपको बता दें इन सबके बीच त्रिशा संग विजय की खूब खबरें उड़ी थी। आपको बता दें जब विजय ने तमिलनाडु का चुनाव जीता था तो त्रिशा काफी ज्यादा खुश नजर आई थी और शपथ ग्रहण समारोह में जिस तरह से
त्रिशा ने अपने रंग बिखेरे थे उसने खूब अटेंशन ग्रैब की थी। फिलहाल अब सोशल मीडिया पर फैंस ने राहत की सांस ली है और कई लोग इसे फैमिली की जीत बता रहे हैं। कई यूज़र्स सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर अचानक से ऐसा क्या हुआ जिसने दोनों के बीच सुलह करा दी? फिलहाल विजय या संगीता की तरफ से इस समझौते को लेकर कोई भी पब्लिक स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। लेकिन इतना तो तय है कि जिस डिवोर्स केस ने पूरी साउथ इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी, उसका अब डी एंड हो चुका है और कोर्ट उसको खत्म कर चुका है। अब इन सबके बीच आपको क्या लगता है? आखिरकार क्या वजह रही होगी? और त्रिशा संग जो खबरें विजय को लेकर उड़ी उस पर आप क्या सोचते हैं? उसमें कितनी सच्चाई थी? फिलहाल संगीता ने अपना केस वापस ले लिया है और इस पर भी आपका क्या ओपिनियन है? यह सब कुछ आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।