साउथ के सुपरस्टार धनुष एक बार फिर से हेडलाइंस में हैं और इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक स्टेटमेंट है। एक इवेंट के दौरान धनुष ने अपने फैंस से कुछ ऐसा कह डाला जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर अब बातें हो रही हैं। क्या थालापति विजय के बाद अब धनुष भी पॉलिटिक्स में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं? चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।
बता दें साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष की फैन फॉलोइंग किसी से छिपाई नहीं छिपी है। लाखों लोग उन्हें सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि उनके डाउन टू अर्थ नेचर और सोशल रिस्पांसिबिलिटी के लिए भी पसंद करते हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान धनुष ने अपने फैंस को एक खास मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ फिल्म सेलिबेशंस, ऑडियो लॉन्च और फैन मीट्स तक ही सीमित रहने के बजाय एकता को समाज की भलाई के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं स्टेज से बात करते हुए धनुष ने कहा कि जब इतने सारे लोग एक जगह इकट्ठे होते हैं तो एकता में बहुत बड़ी ताकत होती है। लेकिन इस ताकत को एक सही
मकसद देना जरूरी है। धनुष ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने आसपास के लोगों की मदद करनी चाहिए। अपने इलाके में रहने वाली फैमिलीज और जरूरतमंद लोगों के लिए जितना हो सके उतना काम करना चाहिए। वहीं एक्टर ने कहा कि जब उनके फैंस समाज के लिए अच्छा काम करेंगे उन्हें अपने फैंस पर और भी ज्यादा प्राउड महसूस होगा। आपको बता दें धनुष के स्टेटमेंट से सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी पॉलिटिकल एंट्री को लेकर [संगीत] बातें शुरू हो गई हैं।
कई फैंस ने उनके पॉलिटिकल प्लान का भी हिंट बताया है। यह दरअसल ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि तमिलनाडु में फिल्मों और राजनीति का कनेक्शन काफी पुराना रहा है। सुपरस्टार थलापति के राजनीति में कदम रखने के बाद अब फैंस [संगीत] धनुष के स्टेटमेंट को देखकर उसी दिशा में मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने कहा कि धनुष जैसे पढ़े लिखे और पॉपुलर एक्टर्स अगर राजनीति में आते हैं तो तमिलनाडु की राजनीति में बहुत बड़ा चेंज देखने को मिल सकता है।
हालांकि धनुष ने अभी तक पॉलिटिक्स में आने की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं करी है। तो दूसरी तरफ धनुष अपनी फिल्मों और अवार्ड्स को लेकर भी चर्चा में रहे। हाल ही में उन्होंने फिल्म कैप्टन मिलर में परफॉर्मेंस के लिए स्पेशल मेंशन मिला है। जबकि उनकी फिल्म इरायन में बेस्ट तमिल फिल्म का नेशनल अवार्ड जीता है। हालांकि अवार्ड्स को लेकर सोशल मीडिया पर डिबेट भी देखने को मिली। कुछ लोगों ने धनुष के अचीवमेंट को सेलिब्रेट किया तो कुछ यूज़र्स ने अवार्ड सिलेक्शन पर सवाल उठाए। अब देखना इंटरेस्टिंग होगा कि धनुष सच में अपने स्टेटमेंट की वजह से पॉलिटिक्स में एंट्री लेंगे या नहीं। सो व्हाट्स योर टेक ऑन दिस? प्लीज डू कमेंट और ऐसी एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए आप देखते रहिए बीट।